Top 9 Tips To Be Mentally Strong

           

Top 9 Tips To Be Mentally Strong

          हर कोई अपने जीवन मे मेंटली स्ट्रॉन्ग बनना चाहता है। लेकिन हाथ की पांच उंगलियों कहा एक जैसी होती है। हर दिन एक सवाल लेके आता है और एक नया तजुर्बा देके जाता है। हम हमारी लाइफ को कम्फर्ट करने के चक्कर मे इस भागदौड़ भरी दुनिया मे रोज एक नई समस्या से गुजर रहे है जैसे की लाइफ, रिलेशनशिप, जॉब या बिज़नेस / करियर कुछ भी हो सकता है। रोज़मर्रा के काम करते हुए हमें जवाब ढूंढ़ते हुए आगे बढ़ना है इसलिए फिजिकल के साथ मेंटली स्ट्रांग रहना भी अनिवार्य बन गया है।   

          मानसिक रूप से हर किसी को स्ट्रॉन्ग रहना बेहद जरुरी है। नहीं तो छोटी छोटी मुश्किलें भी बड़ी लगने लगती है। हम सही समय पे सही निर्णय नहीं ले पाते और हम तनाव और अवसाद के चपेट मे आ सकते है। हम अपना कोई भी काम ढंग से नहीं कर पाते। 

10 Effective Ways to Relieve Stress  ये भी पढ़े।



          मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति सही काम सही ढंग से और सही समय पे करता है। छोटी छोटी बात मे उलझते नहीं है। अपना काम ख़त्म करके आगे बढ़ते रहते है। क्या आप मानसिक रूप से मजबूत होना चाहते है ? क्या आप आपके लाइफ के सवाल आसानी से हल करना चाहते है ? क्या आप हमेशा खुश एवं मानसिक सुदृढ़ रहना चाहते है ? अगर इन सारे सवालों के जवाब "हां" है तो बिना रुकावट के ये आर्टिकल पढ़िए और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिये। आपका एक शेयर आपके दोस्तों के प्रति केयर बताता है।   

          चलो तो आज हम जाननेवाले है मेंटली स्ट्रांग कैसे बने ?


Top 9 Tips To Be Mentally Strong


1. डायरी मेंटेन करे -

          सोने से पहले रोज 10 मिनिट अपनी डायरी लिखे, जिसमे आप आज आपके साथ आज क्या अच्छा हुआ है वो लिखेंगे। क्योंकि बुरे हादसे लिखने नहीं पड़ते, वो न चाहते हुए भी हमें याद रहते है।  इसलिए अच्छी बातें लिखना शुरू करे और यूनिवर्स को हर अच्छी बात के लिए Thank you बोले।

         जब कभी हम पीछे मुड़ के देखेंगे तो हमारे साथ अच्छी यादों का खजाना होगा और हम मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ और पहलेसे खुद को ज्यादा खुश पाएंगे।  


2. उठतेही अपना बिस्तर ठीक करे -

          हा.... सही पढ़ा आपने। सुबह नींद मे से उठतेही अपना बिस्तर ठीक करना है, ऐसा करने से आपकी दिन की शुरुवात मेंटली पॉजिटिव होगी। ये एक सकारात्मक दृष्टिकोण आपका दिन बना रहेगा। आप पूरी तरह से उठ गए है ये चेतना भी आपके मस्तिकष तक पहुंच जाएगी और आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ आपका कोई भी काम पूरा कर लेंगे।  


3. अतीत को वर्तमान से ना जोड़े -

          अतीत मे कभी आपको असफलता का सामना करना पड़ा हो या किसी कारणवश आपको आपकी मंजिल ना मिली हो या जो भी कुछ हुआ हो, उसे हमें आजसे नहीं जोड़ना है। 

          कोशिश हमने कल भी की थी, आज भी करना है। क्योंकि मेरा मानना ये है की परिणाम चाहे जो भी हो, कोशिश लाजवाब होनी चाहिए। इसलिए अतीत को वर्तमान से ना जोड़े और आगे बढ़ते रहिये। 


4. बदलाव का स्वीकार करे -

          "Change is law of nature" हम सभी जानते है। लेकिन बदलाव को स्वीकार करना हमारे स्वभाव के विपरीत है क्योंकी हमें हमारे सुविधाक्ष्रेत्र से बाहर निकलना होता है और हम असहज महसूस होता है। 

          समय के साथ काफी कुछ बदल रहा है। समय के साथ चलना है तो बदलाव को स्वीकार करना होगा। समय के साथ चलेंगे तो बदलाव के साथ नयापन भी मिलता है।   

          आपको क्या पसंद है ? कमेंट बॉक्स मे जरूर बताये - ठहराव या बदलाव ? 


5. सफलता की प्रशंसा करे - 

          दूसरे लोगों के सफलता की प्रशंसा करे, उनसे ईर्ष्या ना करे। जब आपको दूसरों की तारीफ करने आ गइ तब समझ जाइये, की आप मेंटली स्ट्रॉन्ग हो और आपको कोई हरा नहीं सकता। क्योंकि जो दूसरों की ख़ुशी मे खुश होना सीख गया वो ज़िंदगी मे सबकुछ सीख गया। ज़िन्दगी कोई भी इम्तिहान ले, आप पीछे नहीं हटोगे बल्कि डटकर सामना करोगे। 

     

6. खुद के निर्णय खुद ले -

           सबसे बड़ी और अहम बात की खुद के निर्णय खुद ले। किसी ओर ने कहा है और आपने किया है तो निराशा का सामना करने की सम्भावना अधिक बढ़ जाती है। इसलिए जो भी करना है उसका निर्णय आपको अच्छेसे सोच समझके लेना है। 





7. दूसरों को खुश करने के चक्कर मे ना पड़े -

           जरुरी नहीं की सभी आपसे खुश रहे। दूसरों को खुश करने के चक्कर मे ना पड़े। अपने काम को, अपने लक्ष्य को प्राथमिकता दे। 

          मेंटली स्ट्रॉन्ग इंसान कभी अपना टाइम दुसरो को Sorry बोलने मे या खुश करने मे नहीं लगाता। क्योंकी जिसको आपको समझना होगा वो समझेगा और जिसको नहीं समझना होगा, वो आपके हज़ार कोशिशों बाद भी नहीं समझेगा। 

          अपने काम से काम रखें। क्योंकी दूसरों को खुश करके आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा और टाइमपास भी होगा और मेंटली डिस्टर्ब भी होंगे, इसलिए अपने काम को प्राथमिकता दे।   


8. हार ना माने -

          पहली असफलता पर हार ना माने। हमें पहली ही कोशिश मे सफलता चाहिए। जो बहोत कम लोगों को मिलती है। असफल होने के बाद भी जिन्होंने कभी हार नहीं मानी वो आपके सामने पेश करती हु -

>  I used to work in petrol Bunks - Dhirubhai Ambani 

>  I was rejected in the interview of Pilot - Abdul Kalam

>  I was rejected for the job in All India Radio because of my heavy voice - Amitabh Bacchan

>  I failed in 8th standard - Sachin Tendulkar

>  I did not even complete my university education - Bill Gates

>  My teachers used to call me a failure - Tony Blair

>  His teachers called him slow and mentally handicapped. He also did not speak until he turned 4 and did not read until he was 7 - Albert Einstein

> 12 times J.K. Rowling's book Harry Potter was rejected by publishers.

>  Thomas Edison found 10,000 ways not to create light bulb before succeeding.

          इतनी बार इनलोगोंने अपने जीवन मे डटकर सामना किया है ये शायद हम अनुमान भी नहीं लगा सकते लेकिन आज यही नाम किसी परिचय के मोहताज नहीं। इसलिए जीवन मे कभी भी हार ना माने। 



9. जल्दी परिणाम के बारे मे ना सोचें -

          आजकल जमाना Instant आ गया है। इसलिए हमें सब जल्दी जल्दी चाहिए होता है। लेकिन जल्दबाज़ी मे मिली हुई सफलता टिकती भी नहीं है इसलिए जब तक आपको आपकी  मंजिल नहीं मिलती, रुकिए मत और जल्द ही आपको सब मिल जायेगा ये सोचिये भी मत। परिणाम की चिंता किये बिना कोशिश करते रहिये और अपने मानसिक स्वास्थ को आराम दीजिये।   

          ये 9 टिप्स आप आजमाके देखिये तो आप खुद को मानसिक स्वस्थ पाएंगे। 

अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER

Post a Comment

0 Comments