7 Healthy Morning Rituals & Unlimited Benefits


7 Healthy Morning Rituals & Unlimited Benefits


          अगर सुबह की शुरुवात अच्छी हुई तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। इसलिए Morning Rituals का होना बेहद ज़रूरी है, जिसे हम Morning Routine भी कह सकते है। 

          हर कोई सुबह उठके अपने अपने रोज़मर्रा काम को लग जाता है, लेकिन अगर आप हेल्थी लाइफ चाहते है तो हेल्थी लाइफस्टाइल को अपनाना भी होगा। इसलिए आपको Morning Rituals अपनाना होगा। उसे अपनाने के लिए Morning Routine को अपने आदतों मे शामिल करना होगा। आज हम 7 Healthy Morning Rituals & Benefits देखनेवाले है। जिसे हमारा दिल और दिमाग दोनों फिट रहेंगे। चलो ज्यादा देर न करते हुए आज हम देखते है 7 Healthy Morning Rituals & Benefits जो आपको चुस्त-तंदुरस्त रखेगा।  


7 Healthy Morning Rituals & Benefits


1.  आँख खुलतेही बिस्तरसे उठ जाये -

          आँख तो हमारी खुल जाती है लेकिन आलस हमें पकडे रखता है, जो हमें बिस्तर छोड़ने नहीं देता। हम ऐसे ही पड़े रहते है या तो मोबाइल मे लग जाते है। अलार्म Snooze करके बस 5 मिनिट ओर कहके सो जाते है और वो 5 मिनिट कब 2 घंटे मे परावर्तित हो जाता है, पता भी नहीं चलता। इसलिए अच्छी और खुशनुमा सुबह चाहते हो तो आँख खुलते ही बिस्तर छोड़ना अनिवार्य है। 




2.  सुबह उठतेही पानी पिए -  

          रात भर हमारी बॉडी डीहैड्रेड हो जाती है इसलिए अच्छी ऊर्जा के लिए कमसे कम 2 ग्लास पानी पीना जरुरी है। हो सके तो गुनगुना पानी पीना है क्योंकि इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने मे आसानी हो जाएगी। ये एक अच्छी और ऊर्जाभरी सुबह के लिए बहोत अच्छी आदत है। 



3.  व्यायाम करे एवं बाहर टहलने जाए -

          व्यायाम हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ के लिए काफी अच्छा है इसलिए व्यायाम मे आप योगा, सूर्यनमस्कार, क्रॉसफिट, ज़ुम्बा शामिल कर सकते हो। ऐसी नियमित रूप से दिन की आदर्श शुरुवात करनेसे हमारी सहनशक्ति भी बढ़ती है एवं हमें तरोताजा महसूस होता है। हम पुरे दिन काफी ऊर्जावान महसूस करते है।

          बिना काम का बोझ लिए आजकल लोग घर से बाहर जाना भूल गए है लेकिन सकारात्मक ऊर्जा संचार के लिए सुबह या फिर शाम टहलने जाए और अपना जीवन निरोगी बनाये।  



4.  आयुर्वेदिक चाय पिए -

          हमारे दिन की शुरुवात आमतौर पे साधारण दूध के चाय से होती है लेकिन आपके दिन की शुरुवात बेहतर करने के लिए आयुर्वेदिक चाय पीना बेहत ज़रूरी है। आयुर्वेदिक चाय मे अदरकवाली चाय, निम्बुवाली चाय, ग्रीनटी, तुलसी एवं पुदीनावाली चाय शामिल है। इसलिए कोशिश करे की दिन की शुरुवात हाई कैलोरीज से ना करके आयुर्वेदिक तरीके से हो।  

चाय के प्रकार जानने के लिए यह क्लिक करे। 





5.  हेल्थी ब्रेकफास्ट करे -

          हमारे भागदौड़ भरी ज़िन्दगी मे हमारे पास नाश्ते का ही समय नहीं होता, इसलिए हम नाश्ते को ही स्किप कर देते है या फिर जल्दबाज़ी मे थोड़ा खाकर बाकि सब छोड़ देते है। इसी आदतों से हमारा मेटाबॉलिज़्म ख़राब हो जाता है और हम अस्वस्थ महसूस करते है। न चाहते हुए भी हम थोड़े चिड़चिड़े बन जाते है। इसलिए समय निकालकर हेल्थी ब्रेकफास्ट करे और दिन की शुरुवात करे।    

 



6.  To Do List  -

          एक दिन पहले ही आप आपका दिनभर का Routine सेट कर ले। पुरे काम आपको याद तो नहीं रहेंगे इसलिए उसकी एक लिस्ट बनाले ताकि आपको कौनसा काम कब करना है ये आसानी से समझ जायेगा और आपको किसी तरह की कोई उलझन नहीं रहेगी। List बनाने से काम समय पे होते रहेंगे और साथ ही आपको रिलैक्स महसूस होगा। आप बेवजह होनेवाली टेंशन से भी बचेंगे। 

    




7.  पढ़ने की आदत लगाए -

          आजकल लोग सुबह उठतेही मोबाइल देखने लग जाते है और समय गवाते है। इतनाही नहीं तो कब बुरी खबर देखने मिल जाये और कब हम नकारात्मक विचारों मे घिर जाये, ये हमें भी पता नहीं चलता इसलिए सवेरे थोड़ा मोबाइल से दुरी बनाये रखे। मोबाइल देखने के बजाय किताबें या फिर न्यूज़ पेपर पढ़ने की आदत डालें इससे हमारे ज्ञान के साथ हमारे एकाग्रता भी वृद्धि होगी। 

          हमारे पास अनुभव के खजाने के साथ किताबो का ज्ञान भी होगा। जब ये दोनों साथ मे होंगे तब हम आत्मविश्वास से परिपूर्ण होंगे। इसलिए अपनी आदतों मे पढ़ने की आदत को शामिल कर लीजिये।




          जो पहले से ही  Morning Rituals Follow करते है उनका बहोत बहोत अभिनंदन। आप अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये और जो सुबह की रूटीन और उसके फायदे से आजतक अनजान है तो समय आ गया है, जल्द से जल्द आप हेल्थी मॉर्निंग रूटीन शुरू करे। उम्मीद करती हु आपको 7 Healthy Morning Rituals पसंद आये होंगे, अब हम Unlimited Benefits यहा देखनेवाले है। जो आपको Morning Rituals शुरू करने के बाद मिलनेवाले है।

 

 Unlimited Benefits


1.  Morning Rituals से आपके दिन की शुरुवात परफेक्ट होती है जो आपको हमेशा निरोगी रखने मे हमेशा मदद करेगी। 

2. तनाव, अवसाद से हमेशा के लिए मुक्ती मिलेगी। 

10 Effective Ways to Relieve Stress  ये भी पढ़े।

3. अच्छी एवं स्वस्थ आदतें विकसित होगी।  

4. Morning Rituals हमारी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है। 

5. हमारी इम्युनिटी बूस्ट करता है। 

6. छोटे छोटे काम मे होनेवाली थकान को दूर करता है। 

7. नींद की गुणवत्ता को बढ़ाता है। 

8. एकाग्रता को बढ़ाता है। 

9. समस्त स्वाथ्य मे सुधार लाता है जैसे की सरदर्द काम करता है, BP, Sugar, Cholostrol को नियंत्रित रखता है। 

10. मन को शांत रखता है एवं चिंता कम करवाता है। 

11. हमारे काम मे निरंतरता आ जाती है, कोई भी काम पेंडिंग नहीं रहता और हम टेंशन फ्री जीवन जीते है। 

 > 6 Reasons Why Consistency is the Key to Success  ये भी पढ़े।

           Morning Rituals से जब हमारे Unlimited Benefits से ही है तो शुरू करने मे हर्ज की क्या है ? अगर आपके दिन की शुरुवात रोजमर्रा काम से ही होती है तो सावधान हो जाइए और 7 Healthy Morning Rituals से अपने दिन की शुरुवात कीजिये और अपने अनुभव हमारे साथ कमेंट बॉक्स मे शेयर कीजिये। 


अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

Post a Comment

1 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)