7 Life Changing Tips In Hindi


   Life Changing Tips


7 life changing tips in Hindi

          लाइफ शब्द एक ही है लेकिन अर्थ सबके लिए अलग अलग है। हर कोई अपनी लाइफ मे अपने हिसाबसे अलग अलग रंग भरते रहता है, आगे बढ़ते रहता है। 

          लेकिन रोजाना भागदौड़ भरी ज़िन्दगी मे कही ना कही कुछ न कुछ पीछे छूट जाता है। इसके लिए कही न कही हमारी आदतें भी जिम्मेदार  है। क्योंकि हमें बहोत बार ऐसा दिखता है लोग न अपनी life को अच्छी तरह से जी पाते है और न ही अपनी life में कुछ ढंग का कर पाते है इसलिए अगर अपनी life को ढंग से जीना है और अच्छा बदलाव लाना है तो इन बेहतरीन Life changing tips के बारे में आप को जानना होगा और उन्हें अपने life में अपनाना पड़ेगा। 

          अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे, तो यहाँ कुछ 7 Life Changing Tips दिए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में एक सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकते हैं। 

7 Life Changing Tips In Hindi


1. निर्णय लेना सीखो -

          निर्णय लेना सीखो और तुरंत काम पर लग जाओ। ऐसे कितने काम है जिन्हें तुम आज तक टालते आ रहे हो। ऐसे कितने निर्णय है जिन्हें लेना आज तुम्हारे लिए बहुत जरूरी है लेकिन तुम निर्णय लेना ही नहीं चाहते और उन्हें टालते रहते हो।

          ज्यादातर लोग निर्णय नहीं ले पाते हैं कि उन्हें इस काम को करना है या नहीं। व्यापार करना या नौकरी करनी है। किसी व्यक्ति के साथ संबंध में रहना है या नहीं? लोग निर्णय नहीं ले पाते और उलझे रहते हैं। इसीलिए निर्णय लेना सीखो कोई भी निर्णय न लेने से बेहतर है कि कोई एक निर्णय लो और उस निर्णय को सही साबित करने का प्रयास करो और जब और निर्णय ले लो तो तुरंत काम पर लग जाओ। 

         जितने भी दुनिया के सबसे सफल लोग हैं, उनका निर्णय लेने और उस पर काम करने के बीच का समय लगभग शून्य होता है। इसीलिए तुम जो भी निर्णय लेना चाहते हो उसे लेकर उस निर्णय पर तभी काम शुरू कर देना है। 

2. समय प्रबंधन (Time Management) -

          समय की कीमत जो करता है, उसकी समय कीमत करता है। इसलिए कौनसा काम कब करना है, ये आपको तय करना है इसलिए पहले आपको आपके निर्णय क्षमता पर काम करना होगा और समय का काम समय पे करना होगा। इसलिए हमें समय प्रबंधन सीखना होगा। 

          समय एकमात्र ऐसी चीज है जो लगातार कम होती रहती है। समय पर किसी भी चीज का किसी भी घटना का कोई फर्क नहीं पड़ता। आज तुम्हारी जिंदगी में जो भी चल रहा है, तुम्हे उसका सामना करना ही पड़ेगा। समय के साथ चलना सीखो और आज तुम्हारे लिए जो जरूरी है उसे करते हुए आगे बढ़ते जाओ। 

          क्योंकि समय से अगर तुम एक बार पीछे छूट गए तो फिर चाहे कितनी ही दौड़ लगा लो, वह पहले वाली बात तो कभी नहीं हो पाएगी और जो अपने जीवन में सो रहा है, वह निश्चित रूप से कुछ ना कुछ खो रहा है और जो जाग रहा है, वह लगातार भाग रहा है। हम जैसे ही पैदा होते हैं, उसी क्षण से हमारे समय की उल्टी गिनती शुरू हो जाती है। इसीलिए समय को बर्बाद मत करो, उसे लगाम लगाओ। 

3. धन प्रबंधन (Money Management) -

          आप चाहे जॉब कर रहे हो या बिजनेस आप जिस भी तरह से पैसा कमा रहे हो उन पैसों को सही से इस्तेमाल करना आना चाहिए और इसके लिए Money management के बारे में पता होना बहुत ही ज़रूरी है| क्रेडिट कार्ड के ज़माने मे आमदनी अट्ठनी और खर्चा रुपया दिखाई देता है इसलिए समय रहते ही धन प्रबंधन को सीखना है और आनेवाले समय को खुशहाल बनाना है।  

4. बेमतलब की बातों को नज़रअंदाज करना सीखो -

          हमारे पास सीमित समय और एक निश्चित मात्रा में ऊर्जा है। अगर हम इसे हर तरह की छोटी-छोटी बातों और बेमतलब के कामों में लगाते रहेंगे तो हमारी उर्जा बेकार होती रहेगी। इससे हम ऊर्जा को कभी भी इसे अपने लक्ष्य की ओर एकत्रित नहीं कर पाएंगे और लक्ष्य को हासिल करने से चूक जाएंगे। 

          ज्यादातर लोगों की गलती भी यही है कि वह हर चीज हर काम में खुद को सम्मिलित करने की कोशिश करते हैं जिससे उनकी ऊर्जा बंट जाती है और वह जो महत्वपूर्ण काम है, वह नहीं कर पाते हैं। इसीलिए जो काम जरूरी नहीं है जो दूसरे कर सकते हैं। उसे दूसरों को ही सौंप दो और अपनी सारी ऊर्जा सारा समय अपने महत्वपूर्ण कामों में लगाओ।

5. स्वस्थ रहो और मस्त रहो -

           सुबह का प्राणायाम, व्यायाम और ध्यान न केवल तुम्हें स्वस्थ रखेगा बल्कि तुम्हें सुंदर भी बनाएगा और तुम्हारे आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। एक स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर के साथ तुम अपनी जिंदगी में ज्यादा तेजी से तरक्की कर पाओगे और अपनी मंजिल को हासिल कर पाओगे। इसलिए स्वस्थ रहो, मस्त रहो। 

6. अनुशासन भी जरुरी -

          कोई भी व्यक्ति अनुशासन की उंगली पकड़कर बड़ी आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। जीवन मे अनुशासित इस कदर आपको होना पड़ेगा की सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक समय निर्धारित करना होगा। 

7. अपने शब्दों के प्रति सतर्क रहना होगा -

          हमेशा लोगों से बात करते समय अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करे। किसीका मनोबल टूट जाये या कोई निराश हो जाये ऐसे शब्दों का प्रयोग से हमें बचना है। लोग नकारात्मक व्यक्ति से दूर रहना पसंद करते है, वो हम नहीं है। इसलिए हमेशा अपने शब्दों के प्रति जागरूक रहे। 

          अगर आप ये 7 Life Changing Tips In Hindi को अपने ज़िन्दगी मे अपनाते हो तो आपके जीवन मे नयापन, सकारात्मक बदलाव जरूर दिखेगा। 

Thank you for reading. Keep sharing.

 Follow us here WhatsApp channel 

Post a Comment

0 Comments