Time Management समय प्रबंधन

Time Management


“You may delay, but time will not.”  -Benjamin Franklin

समय प्रबंधन क्या है ? 

 What is Time Management?


            समय मूल्यवान है, समयसे बड़ा कीमती साधन दूसरा कोई भी नहीं क्योंकी समय कभी लौटके नहीं आता और ना ही ख़रीदा जा सकता है। समय सब के लिए समान है वो किसी मे भेदभाव नहीं करता। सभी काम के लिए समय की आवश्यकता होती है। समय के बिना हम कोई भी काम नहीं कर सकते। कौनसा काम कब करना है ये सब समय निर्धारित करता है। समय प्रबंधन एक व्यक्ति के प्रयासोंकी प्रभावशीलता को अधिकतम करने के लिए कार्यों तथा गतिविधियोंका समन्वय है। अनिवार्य रूप से कहा जाए तो समय प्रबंधन लोगो को कम समय में अधिक और बेहतरीन काम करने की क्षमता है।  


Time Management समय प्रबंधन



Why is Time Management Important?

          सफल होने के सिर्फ कठिन परिश्रम की आवश्यकता नहीं तो समय का उचित उपयोग हम कैसे करते है उस पे भी निर्भर है। समय प्रबंधन से हमारे जीवन मे पूर्ण रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि हम अपने कार्य को उचित समय देकर पूर्ण करते है। समय प्रबंधन करने से हम अपने आपको सफलता की ओर ले जा सकते है। 

          सबसे महत्वपूर्ण समय का गुण है तात्कालीनता की भावना [ Develop sense of Urgency] जो आपको तेजीसे आगे बढ़ने को उत्तेजित करता है। अपने कार्य को वास्तवीक समय पर करे, बार-बार सोच के समय बर्बाद ना करे।  इसलिए तो कहा जाता है , कल करे सो आज कर आज करे सो अभी।   जो आपको कम समय मे अधिक सीखने की अनुमती देता है।

           समय प्रबंधन आपके जीवन के हर पहलु को बेहतर बनाता है। आपने हर चीज़ को अच्छे से समय दिया तो वो अच्छी तो होती ही है साथ मे आपके निर्णय क्षमता को बढाती है। आप अधिक शांत और नियंत्रित महसूस करते है इसलिए आप तनावमुक्त ज़िन्दगी भी जीते है। आप हमेशा सकारात्मक महसूस करते है। 

How to Manage Time?


          आपको जो हासिल करना है उसे स्पष्ट रूपसे निर्धारित करे। प्रभावी ढंग से पुरे दिन की योजना बनाए। जो कार्य आपको आज करना है उसकी सूची बनाए और उस सूची मे जो काम अतिआवश्यक है उस काम को प्राथमिकता दे। सूची के अनुसार काम करोगे तो उतने ही कुशल और प्रभावी बनोगे। अपने पुरे काम की सुचिनुसार जाँच करे, आपके कार्य करने की शिथिलता को वो कम करेगा। जैसे ही कार्य पुरे होते दिखाई देंगे आपका उत्साह तथा आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

          दूसरी महत्वपूर्ण बात ये की काम करते समय जो भी चीज़े हमें विचलित करती है अर्थात हमारा काम से ध्यान हटाती है वो चीज़े अपने आपसे दूर रखे। आपके साथ जरूर हुआ होगा की आप कुछ महत्वपूर्ण काम कर रहे हो और आपकोसोशल नेटवर्किंग वेबसाइट  पर किसी का मेसेज आ गया तो वो देखने के चक्कर मे हमारे  १-२ घंटे चैटिंग करने मे निकल गए। जानती हु आसान नहीं होगा लेकिन कुछ करने की ठानी है तो मुश्किल भी नहीं होगा। 

Time Management समय प्रबंधन



          हम बहोत बार एक समय मे एक से ज्यादा काम करने की कोशिश करते है। फिर हम हमारी योजना मे विफल हो जाते है। इसलिए एक समय मे एक ही काम करो, एक काम को अच्छेसे और पर्याप्त समय मे करो। कई बार ये हम मान लेते है की सब कुछ ठीक ही होगा पर जरुरी तो नहीं हर बार अच्छा ही होगा। मान के चलो की समस्या आएगी तो आप समस्याओ को हल करने के लिए पर्याप्त समय दे पाएंगे। हमें निराशा का सामना करना नहीं पड़ेगा। 

          आप मान के चलते है, ये काम तो बहोत आसान है, बाद मे कर लूंगा और उसी  बिच ही कुछ समस्या आइ तो आप लगभग काम करने मे गलतिया करते है तथा ख़राब गुणवत्तावाला काम करते है क्योंकी आप समय से बाहर जाके वो काम कर रहे होते है। इसलिए जरुरी है हर काम अपने समयपर करो और दूसरे काम की और बढ़नेसे पूर्व पहले काम की परख करो की वो अच्छा हुआ या नहीं। इससे आपकी गुणवत्ता टिकी रहेगी और आपको प्रोत्साहन भी मिलता रहेगा। 

          एक बात हमेशा ध्यान रखिए, अगर आप अनुशाशित होकर कोई भी कार्य करते हो तो आपको सफल होनेसे कोई रोक नहीं सकता। अनुशासन आपको समय की कीमत बताएगा।  


            समय के महत्व को समय पर ही समझे। समय निरंतर गतिशील है। समय की कीमत जो समझेगा, समय उसकी कदर करेगा। इंसान की कामयाबी का राज़ समय मे ही छिपा है। उदाहरण के लिए देखलो आप छात्र हो, परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पे पहुंचे और पहुंचने पे पता चला की देरी होने के वजहसे परीक्षा केंद्र मे आपको प्रवेश ही नहीं है अर्थात आपका एक साल निरर्थक चला गया। इसलिए मेरा मानना है की समयसे पूर्व १५ मिनिट आपको पहुंचना है और निश्चित रूपसे अपना कार्य पूर्ण करना है। मान के चलो, आप ऑफिस रोज़ देरी से जाते हो, रोज़ बॉस की डाट खाते हो, आपका हर दिन ऐसे ही सुनकर ख़राब होता है और आप तनावपूर्ण महसूस करते हो। लेकिन एक दिन आपने सोचा समय प्रबंधन करना है और आगे बढ़ना है ये सोच के आप समयसे ऑफिस पहुंचे, दिन की शुरुवात अच्छी हुई, काम भी पूर्ण हुआ, तनावरहित भी आपने महसूस किया और आपका काम सही समय पे पूर्ण होने की वजहसे आपको कुछ दिनों मे पदोनत्ती [Promotion] भी मिली। अगर समयपर काम करनेसे सबकुछ हासिल हो रहा है तो समय पे काम करने मे हर्ज ही क्या है ? अब आपको तय करना है, समय का सदुपयोग कैसे करना है।






   वक्त का खास होना जरूरी नही…

सिर्फ वक्त होना जरूरी है। 



अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER


Post a Comment

8 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)