17 July - World Emoji Day जानिए कितने अरब जनता रोज करती है इमोजी का इस्तेमाल


17 July - World Emoji Day

17 July - World Emoji Day जानिए कितने अरब जनता रोज करती है इमोजी का इस्तेमाल


          आज के समय मे शायद ही कोई होगा, जिसका दिन सोशल मिडिया के बिना गुजरता होगा। आज सोशल मीडिया हमारे ज़िन्दगी का अटूट हिस्सा बन गया है। मेसेजिंग ऍप पे इमोजी का इस्तेमाल बहोत ज्यादा हो गया है। 

         इमोजी हमारे भावना व्यक्त करने का एक आसान तरीका एवं साधन बन गया है। इसका चलन कम समय मे बहोत ज्यादा हो गया। चैटिंग की दुनिया में इमोजी का एक अलग ही महत्व है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर रोज करीब 7 अरब से भी ज्यादा बार अपनी बात कहने के लिए इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है। 

          इमोजी के बढ़ते चलन के कारण हर साल 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे (17 July - World Emoji Day) मनाया जाता है। इस दिन को इमोजी के महत्व को समझाने और उनके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से चुना गया है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। इस ब्लॉग में हम World Emoji Day के बारे में जानेंगे।

           इस दिवस की स्थापना इमोजी को पहचानने और सेलिब्रेट करने लिए की गई थी, जो दुनिया भर में डिजिटल कम्युनिकेशन का एक अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। इमोजी एक तरह के छोटे डिजिटल आइकॉन होते हैं जिनका उपयोग टेक्स्ट संदेशों, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफार्मों में भावनाओं, प्रतिक्रियाओं और संदेशों को संक्षिप्त और मजेदार तरीके से व्यक्त करने के लिए किया जाता है।

इमोजी क्या है?

          इमोजी एक तरह के छोटे डिजिटल आइकॉन होते हैं, जिनका इस्तेमाल अक्सर लोग अपने भाव प्रकट करने के लिए करते हैं। इमोजी के जरिए आज शॉर्ट तरीके से अपनी बात कह सकतें हैं और इमोजी शब्द में ‘इ’ का अर्थ होता है ‘पिक्चर’ और ‘मोजी’ का अर्थ होता है ‘कैरेक्टर’ है।

History of World Emoji Day -

चलो अब हम यहा World Emoji Day का इतिहास जानेंगे-

  •  इमोजी को सबसे पहले 1999 में जापान में शिगेताका कुरीता नाम के एक व्यक्ति ने बनाया था। उन्होंने एक नई मोबाइल सेवा के लिए 176 इमोजी बनाए। 
  •  2010 में यूनिकोड नामक समूह ने इमोजी को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी। 
  •  उसके बाद गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपने खुद के इमोजी बनाने शुरू कर दिए।
  • फिर इमोजी का इस्तेमाल इतना पॉपुलर हो गया की साल 2013 में इमोजी शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जोड़ दिया गया। 
  • इस दिवस को इमोजीपीडिया के संस्थापक जेरेमी बर्ज ने इमोजी के डिजिटल कन्वर्सेशन पर प्रभाव का सम्मान करने के लिए 17 जुलाई 2014 की तारीख तय की थी। 

          हर साल 17 जुलाई को विश्व इमोजी दिवस मनाया जाता है। जेरेमी बर्ज ने मॉडर्न कम्युनिकेशन में इमोजी के बढ़ते प्रभाव और महत्व को पहचाना। ऐसे में, उन्होंने इन डिजिटल आइकनों को सम्मानित करने के लिए एक समर्पित दिन बनाने का फैसला किया।

17 July - World Emoji Day जानिए कितने अरब जनता रोज करती है इमोजी का इस्तेमाल



विश्व इमोजी दिवस का महत्व क्या है? Importance Of World Emoji Day

          विश्व इमोजी दिवस एक प्रमुख दिन है और इस दिन को पूरा विश्व इमोजी के प्रयोग को लेकर जश्न मनाता है। इमोजी वह छोटी तस्वीरें हैं जिनका उपयोग लोग संदेशों में अपनी भावनाओं और विचारों को दिखाने के लिए करते हैं। इमोजी लोगों को बेहतर संवाद करने में मदद करते हैं, भले ही वे अलग-अलग भाषाएँ बोलते हों। विश्व इमोजी दिवस अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह एक दूसरे की भावनाओं को प्रदर्शित करने का एक मजेदार तरीका है।

विश्व इमोजी दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

          विश्व इमोजी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इमोजी के महत्व के बारे में समझाना और उनके प्रयोग को बढ़ावा देना है। इमोजी, जिनका प्रयोग अक्सर लोग संवाद चिह्नों के रूप में करते हैं। आजकल यह एक दूसरे के भाव प्रकट करने का एक मजेदार माध्यम बन गए हैं। इसी वजह से यह दिवस मनाया जाता है।

विश्व इमोजी दिवस से जुड़े तथ्य -

  • विश्व में इमोजी का आविष्कार पहली बार 1999 में हुआ था।
  • विश्व में पहले इमोजी का अविष्कार जापान में हुआ था। 
  • विश्व इमोजी दिवस 2014 में जेरेमी बर्ज द्वारा बनाया गया था। जेरेमी बर्ज लंदन स्थित इमोजीपीडिया के संस्थापक हैं।
  • विश्व इमोजी दिवस आधुनिक डिजिटल कन्वर्सेशन में इमोजी को संचार के रूप में मनाता है।
  • 17 जुलाई को प्रसिद्ध रूप से उसी तारीख के कैलेंडर को एमोज के रूप में प्रदर्शित किया गया था।
FAQs- 

@ विश्व इमोजी दिवस क्यों मनाया जाता है?
>17 जुलाई को प्रसिद्ध रूप से 17 तारीख के कैलेंडर को एमोज के रूप में प्रदर्शित किया गया था, यही वजह है कि 17 जुलाई की तारीख को विश्व इमोजी दिवस के रूप में चुना गया।

@विश्व इमोजी दिवस कब मनाया जाता है?
> विश्व इमोजी दिवस हर साल 17 जुलाई को मनाया जाता है।

@सबसे पहला इमोजी किसने बनाया था?
> इमोजी को सबसे पहले 1999 में जापान में शिगेताका कुरीता नाम के एक व्यक्ति ने बनाया था। 

@ सबसे पहला इमोजी कौनसा बनाया गया था ?
> दिल शेप वाला 

Thank you for reading. Keep sharing.


17 July - World Emoji Day जानिए कितने अरब जनता रोज करती है इमोजी का इस्तेमाल

  • आपकी पसंदीदा इमोजी कौनसी है ? कमेंट बॉक्स मे जरूर बताइए। 


         आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Emoji Day से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य नए आर्टिकल्स पढ़ने के लिए  https://www.shrutimundada.com/  {Yutis Desk} के साथ बने रहें।  

For More Details Follow us here WhatsApp channel 

THANK YOU!

Post a Comment

1 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)