एक कहावत है कि 'इंसान गलतियों का पुतला होता है'। इस धरती पर मौजूद लगभग हर इंसान से गलतियां होती हैं, चाहें इंसान अनजाने में गलती करता हो या फिर जानबूझकर गलती करता हो।
गलती होने और समय पर गलती का अहसास होना और उसके लिए माफी मांगना ही असल मायने में किसी भी इंसान को अच्छा बनाता है। आपके एक माफी मांगने से रिश्ता अटूट हो जाता है, तो फिर आपको माफी मांग लेनी चाहिए। कई बार हम माफी तो मांगना चाहते हैं, लेकिन हमें सही शब्द नहीं मिलते हैं।
किसी से क्षमा मांगने से कभी यह साबित नही होता कि हम गलत और वो सही हैं, क्षमा मांगने का असली मतलब है किहमारे भीतर रिश्ते निभाने की काबलियत अगले व्यक्ति से कहीं ज्यादा ज्यादा हैं।
क्षमा करने का अर्थ हैं, जो बीत गया उसे जाने देना। आज हम देखेंगे क्षमा पर महान व्यक्तियों के विचार, जो हमें क्षमा का महत्व बताएँगे।
क्षमा पर महान व्यक्तियों के विचार
> क्षमा करने का मतलब है जो बीत गया उसे जाने देना।
-Gerald Jampolsky गेराल्ड जेम्पोस्की
> अपने दुश्मनों को हमेशा माफ़ कर दीजिये – उन्हें इससे अधिक और कुछ नहीं परेशान करता।
- Oscar Wilde आस्कर वाइल्ड
> क्षमा करना कार्यवाही और स्वतंत्रता के लिए महत्त्वपूर्ण है।
- Hannah Arendt हाना एरेंद्त
> जो खुद को माफ़ नहीं कर सकता वो कितना अप्रसन्न है।
- Publilius Syrus पब्लीलियास सायरस
> माफ़ करने के लिए एक व्यक्ति की ज़रुरत होती है , पुनः संगठित होने की।
- Lewis B. Smedes लुईस बी. स्मेडेस
> माफ़ करने जैसा पूर्ण कोई बदला नहीं है।
- Josh Billings जोश बिल्लिंग्स
> बिना क्षमा के कोई भविष्य नहीं है।
- Desmond Tutu देस्मोंड टूटू
> जब आप माफ़ करते हैं तब आप भूत को नहीं बदलते हैं – लेकिन आप निश्चित रूप से भविष्य को बदल देते हैं।
- Bernard Meltzer बर्नार्ड मेल्त्ज़र
> अपने दुश्मनों को क्षमा कर दीजिये , पर कभी उनके नाम मत भूलिए।
> क्षमा एक विचित्र चीज है, यह ह्रदय को सुकून देती है और डंक को ठंडा करती है।
- William Arthur Ward विलीयम आर्थर वार्ड
> क्षमा एक ऐसा उपहार है जो हम स्वयं को देते हैं।
- Suzanne Somers सुजैन सोमर्स
> माफ़ करना बहादुरों का गुण है।
- Indira Gandhi इंदिरा गाँधी
> क्षमा विश्वास की तरह है, आपको इसे जीवित रखे रहना होता है।
- Mason Cooley मैसन कूली
क्षमा प्रेम का अंतिम रूप है।
- Reinhold Niebuhr रीन्होल्ड नेबर
> एक दोस्त को क्षमा करने की अपेक्षा एक दुश्मन को क्षमा करना आसान है।
- William Blake विलीयम ब्लेक
> अक्सर क्षमा माँगना , अनुमति मांगने से आसान होता है।
- Grace Hopper ग्रेस होप्पर
> दूसरों की गलतियों के लिए क्षमा करना बहुत आसान है, उन्हें अपनी गलतियाँ देखने पर क्षमा करने के लिए कहीं अधिक साहस की आवश्यकता होती है।
- Jessamyn West जेस्सिमिन वेस्ट
> गलतीयां हमेशा क्षम्य होती हैं, यदि व्यक्ति में उन्हें स्वीकार करने का साहस हो।
- Bruce Lee ब्रूस ली
> कोई वहां तक माफ़ करता है जहाँ तक वो प्यार करता है।
- Francois de La Rochefoucauld फ़्रैन्कोइस डी ला रोशेफौकाल्ड
> धन्यवाद ईश्वर, इस अच्छे जीवन के लिए, और यदि हम इससे इतना प्रेम ना करें तो हमें क्षमा कर दीजियेग।
- Garrison Keillor गैरीसन कील्लोर
> क्षमा वो खुशबू है जो फूल उन पैरों पर बिखेरता है जिसने उसे कुचल दिया हो।
- Mark Twain मार्क ट्वैन
अगर हर एक चीज में कुछ क्षमा करने को है तो कुछ निंदा करने को भी है।
- Friedrich Nietzsche फ्रेडरिक नीतजे
> समझने का अर्थ है क्षमा कर देना, खुद को भी।
- Alexander Chase एलेक्जेंडर चेज
> वो जो दूसरों को क्षमा नहीं कर सकता वो उस पुल को तोड़ देता है जिसे उसे पार करना था ; क्योंकि हर व्यक्ति को क्षमा पाने की आवश्यकता होती है।
- thomas Fuller थोमस फुलर
> मानवता कभी उतनी सुन्दर नहीं होती जितना की जब वो क्षमा के लिए प्रार्थना करती है, या जब किसी को क्षमा करती है।
- Jean Paul जीन पॉल
> मैं माफ़ कर सकता हूँ लेकिन भूल नहीं सकता , मैं माफ़ नहीं करूँगा कहने का एक और तरीका है।
- Henry Ward Beecher हेनरी वार्ड बीचर
> कभी भी अपने पास रखे तीन संसाधनों को मत भूलिए : प्रेम, प्रार्थना, और क्षमा।
- H. Jackson Brown, Jr. ech. जैक्सन ब्राउन, जे आर
खुशी जीवन से संतुष्ट होने की स्थिति से आती है। जब आप इस बारे में ठीक महसूस करते हैं कि क्या हुआ है, आप क्या कर रहे हैं और आप कहां जा रहे हैं, तो आप अपने आप अधिक खुशी महसूस करते हैं। क्षमा आपको जीवन में असंतोष को दूर करने और शांति और तृप्ति की भावना को अपनाने की अनुमति देती है, इसलिए यदि आप खुश रहना चाहते हैं तो एक मिनट भी प्रतीक्षा न करें और आज ही क्षमा का अभ्यास शुरू करें। आपकी राय भी कमेंट बॉक्स मे ज़रूर लिखे। क्या क्षमा आपके जीवन को बदल सकती है ?
Thank you for reading. Keep sharing.
Follow us here WhatsApp channel
0 Comments