Power of Good Habits

             

Power-of-habits



Habit is the intersection of knowledge [what to do], skill [how to do] 

and desire [want to do].

- Stephen R. Convey

             

          हमारी Habits ही हमारा भविष्य है। हमारा भविष्य अच्छी आदतों के बुनियाद पे निर्भर है। आदतें एक दिन मे नहीं बनती, हम सभी जानते है। हमारी सफलता और असफलता के लिए सिर्फ हमारी आदते जिम्मेदार होती है क्योंकी हम शारीरिक रूपसे भले ही कुछ ना करते हो लेकिन मानसिक रूपसे हम ख़याली पुलाव हमेशा पकाते है अर्थात कुछ न कुछ सोचते ही रहते है।

          जब आप गंभीर रूप से सफल होने के बारे मे सोचते है तो सर्वप्रथम आपको अपनी आदतें बदलनी होगी। भले ही ये हमारे स्वभाव के विपरीत है लेकिन पहल तो हमें करनी ही होगी। हमें सफल होने के लिए कौनसी अच्छी आदतें होनी चाहिए ? चलो हम सब आगे देखते है। 


Power of Good Habits



             हमें अपनी ताकद का अंदाज़ा होना चाहिए। हमें क्या हासिल करना है और इसके लिए हमें क्या करना चाहिए, इस बात पे हमेशा ध्यान केंद्रित रहना चाहिए। एक बार मे हम सफल नहीं होंगे, इसलिए असफलतासे निराश नहीं होना है बल्कि जिससे असफल हुए है वो गलती दोहरानी नहीं है। ये एक आदत हमें यहां लगानी है अर्थात असफलतासे कुछ न कुछ सीखना है और आगे बढ़ना है। 


  • काम मे निरंतरता- Consistency  रखना है 

             जो भी काम आप कर रहे हो उसमे आपको निरंतरता रखना है। परिस्थिती कैसी भी आये हमें रुकना नहीं है। थक गए हो तो अल्पविराम ले सकते हो लेकिन फिरसे रफ़्तार ले के हमें आगे बढ़ना है। काम करते हुए समस्याएँ आएगी ही पर हमें रुकना नहीं है। काम करने की निरंतरता ही हमें हमारे लक्ष्य तक पहुंचाएगी।

 

  • अवसर से प्रेरित होके आगे बढ़ना है 

             अवसर किसी भी रूप मे आपके सामने आ सकते है  इसलिए बखूबीसे उसे पहचानना है और प्रेरित होके आगे बढ़ना है। हमेशा याद रखो, कुछ नया करने की चाह ही हमें नई राह दिखाएगी। सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए ये आदत अनिवार्य है।

      

  • काम को टालना नहीं है 

             आज का काम आज ही करना है। वो कल पर डालोगे तो वो आदत बन जाएगी तथा नकारात्मकता का संचार हमारे अंदर होगा। हमारा कल कभी आएगा ही नहीं इसलिए ''कल करे से आज कर, आज करे सो अभी''  तरह काम करोगे तो सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी।


 How To Get Rid Of Bad Habits ?  बुरी आदतों से छुटकारा कैसे पाएं ? ये भी पढ़े। 


  • हमेशा सक्रीय बने रहना है 

              हमें अपना लक्ष्य अपने सामने रखना है ताकि कोई भी समस्या अपने बिच रुकावट नहीं डाल सकती। हम अपने काम मे सक्रीय रहना है अर्थात १००% हमें हमारे काम मे देना है। ताकि हमारे लिए क्या महत्वपूर्ण है, ये हम खुद ही समझ सकते है और आगे बढ़ सकते है।  


Good-bad-habits


            दुनिया मे सबको सफल बनना है और सफलता सबके लिए अलग अलग है। मूल रूप एक ही है की सबको सफल इंसान बनना है। इन सभी आदतों को अपनाकर आप सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हो। यदि आपको आपके निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचना है तो आपको कुछ न कुछ करना होगा। इसकी शुरुवात आपको अच्छी आदतें लगाकर करनी होगी। अच्छी आदतें लगाने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प भी नहीं क्योंकी अच्छी आदते ही हमें आगे बढ़ने के लिए मददगार साबित होगी। 


READ MORE - Top 20 Habits Quotes In Hindi आदतों पर अनमोल विचार


 बुरी आदतें अगर वक़्त पे ना बदली जाये, 

तो वो अपना वक़्त बदल देती है। 

इस तरह कभी हार न मानने की आदत ही ,

जीतने की आदत बन जाती है। 


अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER

Post a Comment

6 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)