Good Habits In Hindi अच्छी आदतें जो सभी के लिए जरुरी है


''Motivation is what gets you started. 

Habit is what keeps you going'' 

- Jim Rohn

  

Good-Bad-habits






               बचपनसे ही हमें आदतों के पाठ पढ़ाये जाते है। बच्चों को भविष्य की नींव माना जाता है। ये मत करो, वो मत करो ये अच्छी आदत नहीं। ये अक्सर हम सुनते आये है। लेकिन ये आदत है क्या ? आदत वो है जो बिना सोचे समझे हम अपनी व्यवहार मे दोहराते है। 

          मनुष्य अपनी आदतोंका गुलाम होता है। हम अक्सर शिकायते लेकर अपने आदतों के टोकरी लिए इर्द गिर्द घूमते है। क्योंकी वो आदत हमारे व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुकी है और हम सही, गलत का फैसला नहीं कर पाते। एक कहावत है ना, ''Practice makes man perfect'' इसी कहावत की तरह हम अपनी आदतों की पुनरावृति करते है। इसी तरह हमारी आदतों का निर्माण होता है। यही आदते हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 


क्या हम अपनी आदतों के लिए खुद प्रतिबंद है ?


               ये सवाल थोड़ा मुश्किल है लेकिन चलो जवाब ढूंढने की कोशिश करते है। आदतों को सही सांचे मे ढालने के लिए हमें अपने जीवन की जिम्मेदारी लेने मे खुदको सक्षम रखना होगा। 

           हम अपनी आदतों के लिए खुद जिम्मेदार है इसलिए हम किसी पे दोष नहीं रख सकते। हमें अपना व्यवहार दुसरो के प्रती खुद चुनना है। हम अक्सर हमारे भौतिक वातावरण से प्रभावित होते है और दुसरो को दोषी ठहराते है। लेकिन ये अस्सल खेल तो हमारे दृष्टिकोण का है। जिसके पास उचित दृष्टिकोण है वो सबके साथ मिलकर योग्य तालमेल रखकर उचित निर्णय ले ही लेता है। सीधे शब्द मे कहु तो दो सिर एक से बेहतर है। 

Read Here -

हमारा नजरिया ही हमारी सफलता की चाबी है। {Your Vision is the Key To Your Success}

          हमें कौनसे बातको कब कितना मूल्य देना है वो सर्वप्रथम सीखना होगा इसलिए हमें समय और ऊर्जा पर हमेशा अपना ध्यान केंद्रित रखना होगा। हमारी प्राथमिकता पहले हमें तय करनी होगी। हम अधिकांश तुलना मे अपने आपको बहोत सरलतासे  प्रतिस्पर्धा के सांचे मे डाल देते है। हम किसी और के असफलता मे सफल होने का सोचते है। अगर आप जीत गए तो मै हार गई और आप हार गए तो मै जीत गई। यही मानसिकता हमारी आदत बन जाती है और हम इसी आदतों की प्रवाह मै खुद को समेट लेते है। 

          अनुशासन के बल पर हम अपने आपको अच्छी आदतें लगा सकते है। नयी आदते लगने मे समय बहोत लगता है लेकिन यकीन मानिये, एक बार अच्छी आदते लग जाये तो ज़िन्दगी के मायने बदल देती है। 


Good-bad- habits


                    परिस्थिती हमेशा ही विपरीत होती है इसलिए हमें अपनी आदतें बदलनी है और आगे बढ़ना है। एक प्रेरित सत्य कहानी आपको बताती हु। धनुषकोडी [रामेश्वरम, तमिलनाडु ] छोटे से गांव मे अंसार परिवार मे  एक लड़के का जन्म हुआ। जिसे ५ भाई और ५ बहने थी। उनके पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे, वो साधारण मछुआरे का काम करते थे। आर्थिक परिस्थिती साधारण थी इसलिए वो लड़का अपनी प्राथमिक शिक्षा पूर्ण करने हेतु अख़बार वितरीत करता था और भी छोटे मोटे काम कर लिया करता था। आत्मनिर्भरता का पहला कदम रखके वो आगे बढ़ रहा था क्योंकी वो जानता था जीवन मे सफलता प्राप्त करने के लिए तीव्र इच्छा, आस्था, अपेक्षा और संघर्ष का मेल होना बेहद जरुरी है और हौसला बुलंद हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। काम करके पढाई करना उसकी आदत हो गई थी। ना ही कोई आलस, ना ही कोई थकान ऐसे ही संघर्षमय परिस्थिति से अभियांत्रिकी की पढाई पूरी की।

                    मै बात कर रही हु उनकी जिनका नाम इतिहास की पन्नो मे सुनहरे अक्षरोंसे लिखा गया है। मिसाइल मैन अबुल पकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम अर्थात भारतीय गणतंत्र के ११ वे राष्ट्रपति, अभियंता, वैज्ञानिक, भारतरत्न ए. पी. जे. अब्दुल कलाम। आज भी उनके विचार युवाओको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। उनको विद्यार्थी के प्रति विशेष प्रेम था इसलिए संयुक्त राष्ट्रने उनका जन्मदिन [ १५ अक्टूबर] विद्यार्थी दिवस रूप मे मनाने का निर्णय लिया। 

READ MORE - Top 20 Habits Quotes In Hindi आदतों पर अनमोल विचार

          कलाम हमेशा अपनी आदते सुधारने को प्राथमिकता देते थे और कहते थे, मैने जो भी हासिल किया है वो मेरी आदतों की वजहसे। आदते अच्छी और इरादा पक्का हो तो कोई भी रुकावट मायने नहीं रखती।  हमें संबोधित करते हुए कहते है, 


''आप आपका भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन आदते तो बदल सकते है,  

और  बदली हुई आदतें आपका भविष्य बदल देगी।''


GOOD-BAD-HABITS

कल धुप से परेशान था ,

आज तकलीफ है बारिशसे। 

शिकायतें हज़ार है,

इंसान की आदतो मे ।   


How To Get Rid Of Bad Habits ?  बुरी आदतों से छुटकारा कैसे पाएं ? ये भी पढ़े। 


अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER


Post a Comment

9 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)