5 Steps To Becoming A More Influential Woman जानिए महिलाएं कैसे बनती है मजबूत और आत्मनिर्भर


5 Steps To Becoming A More Influential Woman जानिए महिलाएं कैसे बनती है मजबूत और आत्मनिर्भर

  5 Steps To Becoming A More Influential Woman 


          नारी शक्ति का ही दूसरा नाम है। ज्यादातर महिलाएं घर, परिवार और दफ्तर की जिम्मेदारियों को बहुत आसानी से संभालती हैं। ऐसे में कुछ को अपने लिए समय नहीं मिलता, वहीं कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो ‘सुपर वुमन’ बन जाती हैं। आपको बता दें कि हर काम या जिम्मेदारी के साथ-साथ खुद के व्यक्तित्व में निखार लाना और खुद की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है। 

          खुद का ख्याल रखने के लिए एक अच्छा ब्यूटी केयर रुटीन, शरीर को स्वस्थ रखना, अच्छे कपड़े पहनना या खाना खाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि मजबूत और आत्मनिर्भर बनना भी है। अब आप सोचेंगे कि ये जो जाहिर सी बात है कि महिलाएं मजबूत होती हैं। बेशक वे मजबूत होती हैं लेकिन कई लड़कियां और ऐसी महिलाएं भी हैं जो कड़ी मेहनत करने के बाद भी खुद को स्ट्रांग और इनडिपेंडेंट नहीं कह पाती।

          कई बार चाहकर भी महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर कदम नहीं बढ़ा पाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत सी महिलाओं के लिए इंडिपेंडेंट होना काफी मुश्किल भरा टास्क लगता है। ऐसे में अगर आप कुछ चीजों पर फोकस करते हुए आगे कदम बढ़ाती हैं, तो आत्मनिर्भर बनने का आपका रास्ता आसान हो सकता है।

          महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का रास्ता कई बार काफी मुश्किल होता है। ऐसे में इंडिपेंडेंट बनने के लिए ज्यादातर महिलाओं को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि आत्मनिर्भर बनने के लिए किन बातों पर फोकस करना जरूरी होता है। 

          आज हम आपको बताएंगे कैसे कुछ आदतों को अपना कर आप मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। 

जानिए महिलाएं कैसे बनती है मजबूत और आत्मनिर्भर -


1. सेल्फ कॉन्फिडेंस होना है जरूरी -


          आत्मनिर्भर बनने के लिए आपका आत्मविश्वासी होना बहुत जरूरी है। इंडिपेंडेंट बनने के लिए ये आपका पहला कदम हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि सेल्फ कॉन्फीडेंस को बूस्ट करने की कोशिश करें। साथ ही प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के निर्णय आप खुद पूरे विश्वास के साथ लेने का प्रयास करें। इतना ही नहीं अगर कोई फैसला गलत भी होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसी और पर न डालकर आप खुद ही लें। 

2. अपना रास्ता खुद चुनें -

          जिंदगी में रिस्क लेने से न डरें। अपने लिए रास्ता खुद चुनें और उस पर चलने की हिम्मत करें। अगर आप कोई करियर फॉलो करना चाहती हैं या कोई नया काम शुरू करना चाहती हैं तो खुद पर भरोसा करें और अपने लिए निर्णय लें, हार ना माने और अपने काम मे स्थितरता  (Consistency) रखे। 


3. वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनें -

          बहुत सी महिलाएं जॉब करने के बाद भी अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए दूसरों पर ही निर्भर रहती हैं। वहीं ज्यादातर महिलाएं फाइनेंस से जुड़े निर्णय बिना किसी की इजाजत के लेने में हिचकिचाने लगती हैं। जबकि आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है कि अपने बजट से लेकर इंवेस्टमेंट तक का हिसाब आप खुद रखें। 

           वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए अपना बजेट सेट करें और उसी हिसाब से सब कुछ प्लान करें। अपने बिल्स खुद भरें। जब हम अपना बिल खुद भरते है तब हमारे काम मे स्थिरता बनी रहती है और हमें हमारे काम के प्रति लगाव बना रहता है एवं हम हमारा काम पूर्ण आत्मविश्वास से पूर्ण करते है। अगर आपको किसी से भी पैसे लेने की जरूरत भी पड़े तो जल्द से जल्द उस रकम को लौटा दें। सेविंग्स पर भी ध्यान दें।

4. फैसले लेना सीखें- 

          ज्यादातर घरों में महिलाएं हर छोटा-बड़ा फैसला घर में किसी न किसी से पूछ कर ही लेती हैं।  ऐसे में उनको फैमली मेम्बर्स या पार्टनर पर निर्भर रहने की आदत हो जाती है लेकिन आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी है कि आप खुद में निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने की कोशिश करें। जिससे आप जरूरत पड़ने पर खुद फैसला लेने में सक्षम रहें। 

5. भावनात्मक रूप से मजबूत बनें -

         आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। लेकिन आपको खुद की फीलिंग्स को लेकर ईमानदार रहना बहुत जरूरी है। आप किसी मुद्दे पर क्या सोचती हैं या आपका क्या मानना है, इसे जाहिर जरूर करें। हो सकता है कि कई चीजों में आपकी धारणा सही न निकले लेकिन सलीके से अपनी बात को कहने की कोशिश करें। 

          आत्मनिर्भर बनने के लिए आपका भावनात्मक रूप से मजबूत बनना भी बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी खुशी के लिए किसी और पर निर्भर रहने की जगह अपनी केयर खुद करना सीखें। इस तरह से आप किसी पर इमोशनली डिपेंडेंट नहीं रहेंगी और खुद को मेंटली और इमोशनली स्ट्रांग रखने में कामयाब हो सकेंगी।

              आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको 5 Steps To Becoming A More Influential Woman जानिए महिलाएं कैसे बनती है मजबूत और आत्मनिर्भर से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य नए आर्टिकल्स पढ़ने के लिए  https://www.shrutimundada.com/  {Yutis Desk} के साथ बने रहें।  

For More Details Follow us here WhatsApp channel 

THANK YOU!

Post a Comment

0 Comments