आपका नजरिया ही आपकी सफलता की चाबी है Your Vision is the Key To Your Success


Your Vision is the Key To Your Success


 आपका नजरिया ही आपकी सफलता की चाबी है।


Your vision is the key to your success 


           हमारा नजरिया ही हमारी काबिलियत को प्रदर्शित करता है। किसी भी कार्य को करने के लिए सबसे पहले जिस चीज की आवश्यकता है वह है हमारा नजरिया। हमारा नजरिया हमारी अंतरात्मा की आवाज है। जो हमें हर कार्य को करने की ताकत देती है और कुछ करने के लिए हमपे प्रभाव छोड़ती है। इसलिए कहते है, Your vision is the key to your success. 

         जैसे की जब हम नौकरी पाने के लिए जाते हैं तो हमारा नजरिया भी महत्त्व रखता है। विषय पर हमारी पकड़ के साथ साथ हमारा नजरिया भी देखा जाता है। हमें विषय का तो अच्छा ज्ञान है परन्तु हमारा नजरिया नकारात्मक है तो हमें शायद वह नौकरी न मिले। किन्तु यदि हमारा नजरिया सकारात्मक है तो वह नौकरी हमें अवश्य मिलेगी।

सकारात्मक नजरिया क्या है ?

          हमें हर क्षेत्र में कामयाबी के लिए सकारात्मक नजरिया चाहिए होता है। उदहारण के लिए यदि कोई विद्यार्थी किसी विषय की परीक्षा दे रहा है तो उसके सामने दो विकल्प होते हैं। एक की वह विषय के ज्ञान के साथ साथ अपने नजरिये को सकारात्मक रखे और शांत चित्त होकर आराम से सभी प्रश्नो के हल करे। और दूसरा यह की वह परीक्षा के तनाव की वजह से परेशान हो जाये।

          ऐसे में वह परीक्षा के दौरान सही सही जवाब नहीं लिख पायेगा, यदि उसे पुरे जवाब भी आते हों, क्योंकि वह अंदर से परेशान है। यह उसके नकारात्मक नजरिये की वजह से है। केवल नजरिये के अंतर से ही वह इसमें सफल हो सकता है। यदि हमारा नजरिया सकारात्मक है तो परिस्थितियों पर हमारी पकड़ मजबूत होती है। इसके विपरीत नकारात्मक नजरिये के कारण हम हर परिस्थिति को मुश्किल बना देते हैं।

"लोगों में थोड़ा सा ही अंतर होता है, लेकिन वो छोटा सा अंतर बड़े अंतर डालता है, वो थोड़ा अंतर दृष्टिकोण का होता है। बड़ा अंतर है की वो सकारात्मक है या नकारात्मक" – W. Clement Stone

हमेशा सकारात्मक नजरिया रखने के लिए हमें क्या करना होगा ? 

          हमेशा हमारे अंदर सकारत्मक ऊर्जा का संचार रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए ये हम आज देखनेवाले है। 


Your Vision is the Key To Your Success

  • लालच से बचना -

          सबसे पहले हमें लालच से अपने आपको बचाना होगा। आये दिन कुछ न कुछ ऑफर आते रहते है और हम न चाहते हुए भी लालच के शिकार हो जाते है। 

           यदि किसी किसान को कोई यह बताये कि जुए में वह 100 रूपये से 200 रूपये कमा सकता है और यदि एक किसान लालच के चक्कर में पढ़कर जुआ खेलने लगे तो क्या होगा वह अपना सपूर्ण धन गवां देगा। क्योंकि उसका नजरिया नकारात्मक था और वह उस लालच के चक्कर में पड़ गया। इसके विपरीत यदि किसान का नजरिया सकारात्मक होता तो वह जुए के चक्कर में न पड़कर अपने खेतों में मेहनत करता और उससे उसे लाभ भी होता। जिससे उसका धन भी नहीं डूबता और उसे मानसिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। जब हमारा नजरिया सकारात्मक होता है तो हमें हर परिस्थिति में अवसर दिखाई देते हैं।

          जिंदगी में हर समय हर मोड़ पर कोई न कोई अवसर हमारे लिए अवश्य है। कहते है ना, अवसर हमारे दरवाजे पे दस्तक देती है, केवल जरुरत है तो उसे पहचानने की। अनेक बार हम सबसे अच्छे की तलाश में अच्छा खो देते हैं। जिससे सबसे अच्छा हमें मिल नहीं पता है और अच्छा हमारे हाथ से निकल जाता है।

  • गलतियों से सीखना -

           सर्वप्रथम हमें अपनी गलतिया स्वीकार करनी होगी। क्योंकि हम तब ही कुछ नया सीख सकते है तब हम कुछ बातें स्वीकार करते है। चाहे वो गलती ही क्यों न हो। 

          हमारा नजरिया ही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। एक सकारात्मक नजरिया हमेशा अपनी गलतियों से सीखता है और पिछली गलतियों को नहीं दोहराता है जिससे की उसकी सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसके विपरीत जो अपनी गलती मानते नहीं है ऐसे नकारात्मक नजरियेवाला व्यक्ति के लिए गलतियां हमेशा अवरोध का काम करती हैं और वह इनसे निराश हो जाता है और वही गलतियां फिर से दोहराते है।

  • जिम्मेदारी को निभाना -

          वह कंपनी अधिक तरक्की करती है जिसके कर्मचारी सकारात्मक नजरिये के साथ काम करते हैं। क्योंकि जब वे किसी कार्य को कर रहे होते हैं तो उनके दिमाग में यह चल रहा होता है की हमें यह कार्य अपनी जिम्मेदारी के साथ अच्छी तरह से करना है। वे ऐसे कार्य करते हैं जैसे वह कार्य उनका अपना होता है। 

          इसके विपरीत नकारात्मक नजरियेवाले लोग हमेशा यह सोचकर कार्य करते हैं की हमें केवल जितने घंटे की सैलरी मिलती है उतना ही कार्य करेंगे। ज्यादा कार्य करके हमें कौन सा मैडल मिल जायेगा। वो हमेशा सिर्फ नौकरी को बचाये रखने के लिए कार्य करते हैं।  जिसका सीधा असर कंपनी की उत्पादन क्षमता पर पड़ता है।

  • परिवर्तन के लिए हमेशा तत्पर रहे। 

          परिवर्तन संसार का नियम है इसलिए न हिचखिचाते हुए परिवर्तन के लिए हमेशा तैयार रहे। क्योंकि जब हम कोई परिवर्तन लाते है तो हमारे नजरिये को हम ओर भी प्रगल्भ बनाते है और उसे दूरदृष्टि का परिचय करवाते है। Your vision is the key to your success ये हम कदापि नहीं भूल सकते। 

           हमारा नजरिया हमारे वातावरण से बनता है। हम किस प्रकार के माहौल में रहते हैं उससे काफी हद तक हमारे नजरिये का निर्माण होता है। यदि हम ऐसे घर में रहते हैं जहाँ पर हर समय क्लेश का ही माहौल रहता हो तो हमारे अंदर भी वही नजरिया विकसित हो जायेगा। और हम भी वैसे ही व्यवहार करने लगेंगे।

          जिसका असर हमारे साथ रहने वाले लोग हमेशा महसूस करेंगे। यदि हम किसी कंपनी में कार्य कर रहे होंगे तो हम अपने साथियों से भी झगड़ा ही करेंगे और वहां पर भी नकारात्मक ही बनेंगे।

          इसके विपरीत यदि हमारे घर में प्यार का, सहयोग का, खुशी का और समर्पण का माहौल होगा तो हम अपने आस पास भी वही माहौल विकसित करेंगे। इससे हम अपने ऑफिस में भी सबसे स्नेहपूर्ण व्यव्हार करेंगे और सकारात्मक बने रहेंगे।

           इस बात को समझने के लिए एवं आसान बनाने के लिए सकारात्मक और नकारात्मक नजरिये की तुलना करके देखते है। जो हमें काफी हद तक पसंद आएगा। 


> सकारात्मक नजरिया मे रहनेवाला व्यक्ति कैसा बर्ताव करेगा ?


1. सकारात्मक नजरियेवाले लोग हर परिस्थिति में शांत बने रहते हैं।

2. वे परिस्थिति से भागते नहीं है बल्कि उसका सामना करते हैं।

3. वे लोग अक्सर मिलनसार होते हैं।

4. उनके पास कार्य को करने की योजना होती है।

5. वे हर किसी में कोई न कोई अच्छाई खोजते हैं।

6. अपने आस पास और घर में हमेशा खुशी का माहौल रखते हैं।

7. वे अपने हर कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं।

8. वे सभी रिश्तों को बेहतर ढंग से निभाते हैं।

9. किसी भी अच्छे परिवर्तन के लिए हमेशा तत्पर रहते है। 

10. किसी भी चीज़ को ये अच्छाई और सकारत्मक से देखते है।  


Your Vision is the Key To Your Success


> नकारात्मक नजरिया रखनेवाला आपको कैसा दिखाई देगा ?


1. नकारात्मक नजरियेवाले लोग हर समय चिड़चिड़े ही बने रहते हैं।

2. वे परिस्थितियों का सामना करने की अपेक्षा उससे पीछा छुड़ाना ही बेहतर समझते हैं।

3. वे लोग अधिकतर अकेला ही रहना पसंद करते हैं। नकारात्मक नजरिये वाले लोग लोगों से मिलने जुलने से कतराते हैं।

4. वे हर किसी में बुराई ही खोजने में लगे रहते हैं। चाहे कोई कितना ही अच्छा क्यों न हो पर वे लोग हमेशा बुराई ही ढूंढते हैं।

5. अपने आस पास और घर में हमेशा चिड़चिड़ा और झगड़ालू माहौल ही बनाकर रखते हैं।


Top 20 Inspirational Vision Quotes ये भी पढ़े। 


6. वे अपने हर कार्य में अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते हैं।

7. नकारात्मक नजरिये वाले लोगों के रिश्तों में भी कड़वाहट ही होती है। लोग ऐसे लोगों से दूरी बनाना ही पसंद करते हैं।

8. ये लोग परिवर्तन से कतराते है। वो अपने बनायेवाले सुविधा क्षेत्र से बाहर नहीं आना चाहते। 

9.  ये लोग अपने आप मे ही व्यस्त रहना पसंद करते है। इन्हे ज्यादा देखा गया है की इन्हे अच्छे बुरे की समझ नहीं होती। जिनमे ये लोग Comfort है वही उनके लिए अच्छा होता है। 

10. ये लोग अपनी सोच को दूसरे पर लादने की पूरी कोशिश करते है। अगर कोई इनपे सवाल उठाये तो ये उसे अपना दुश्मन समझ लेते है और आगे किसी भी बात को टाल देते है।  

          आप अब अच्छे से समझ गए होंगे की जीवन मे कुछ भी करने के लिए नजरिया काफी मायने रखता है। अब आपको तय करना है की आपको कौनसा नजरिया रखना है ? क्योकि आपका नजरिया ही आपकी सफलता की चाबी है।  Your Vision is the Key To Your Success.

Read Here -




          जिंदगी मे अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए सकारात्मक नजरिये का अनुसरण करना अनिवार्य होगा। सकारात्मक नजरिया हमे जिंदगी जीने की प्रेरणा देता है। मानव जीवन ईश्वर का दिया हुआ एक अनमोल उपहार है। समय हमारे हाथ से रेत की तरह फिसलता है इसलिए हमें इस समय को सकारात्मक नजरिये के साथ जीना चाहिए।


Your Vision is the Key To Your Success


Thank you for reading! Keep sharing!


आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। जुड़े रहने के लिए Subscribe करें। धन्यवाद। 

अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER

Post a Comment

0 Comments