How To Stay Positive?

Be Positive


“The more you feed your mind with positive thoughts, the more you can attract great things into your life. ''
                                                                                                                                  
                ज़िन्दगी को खुशहाल और मजे से जीने के लिए सकारात्मक सोच का होना अनिवार्य है। ज़िन्दगी जीने के लिए हमें समय चलते बदलाव लाना भी ज़रूरी है। मैंने पहले भी कहा था, बदलाव आसान और जल्दी नहीं होता। ये एक चुनौती है। परिवर्तन संसार का नियम है और इसका स्वीकार करने से हमारी ज़िन्दगी मे काफी बदलाव आते है। अच्छे बातो का स्वीकार करो, बुरी बाते हटा दो। 

              नकारात्मक परिस्थिति मे सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखे। कोई आपने गलती की हो, असफलता की ठोकर खाई हो तो नकारात्मक स्थिती उत्पन्न हो जाती है। ऐसे स्थिती मे खुद को सवाल पूछे, इस स्थिती के भीतर अवसर क्या है ? शायद यही सवाल आपको देर से ही सही लेकिन आगे बढ़ाएगा। जरुरी नहीं की हर सवाल के जवाब तुरंत ही मिल जाये। सकारत्मकता एक चींटी से भी सीखी जा सकती है। परिस्थिती कैसे भी हो, हमें रुकना नहीं चाहिए। चीटिया हमें काफी गर्मी मे दिखाई देती है जो सर्दी के लिए अपना खाना इकठठा करती है। वो सब एक ही दिशा से चलती है। अगर आप कोई रुकावट डाले तो वो अपना रास्ता बदल लेती है। वो जब तक हार नहीं मानती तब तक वो ज़िंदा है। जब तक आप चींटी को मार नहीं देते तब तक उसका सफर बिना थकते हुए शुरू ही रहता है। अगर इतना गिर के सँभालने का हौसला चींटी रखती है तो हम तो इंसान है। एक रास्ते से मंजिल ना मिली तो दूसरा रास्ता अपना के आगे बढ़ ही सकते है।   



How To Stay Positive?


                   हर चीज़ मे सकारात्मक पक्ष खोजने का प्रयास करे। आपके साथ क्या होनेवाला ये आप के नियंत्रण मे नहीं लेकिन आनेवाली स्थिती को आप कैसे प्रतिक्रिया देते हो ये आप पर पूर्णतः निर्भर है। जब आप किसी की प्रतीक्षा कर रहे हो और वो समय पर नहीं आया तो हम गुस्सा हो जाते है और ये आम बात है लेकिन आप गुस्सा मत करो बल्कि अपने धैर्य के स्तर को विकसीत होने का अवसर बनाओ।
 
          इसी छोटी छोटी बातो से हमें बहोत कुछ सीखना है। हम हमेशा हमारी तुलना दुसरो से करते है जैसे की उसके पास गाड़ी, बंगला, अच्छीसी जॉब है और मेरे पास कुछ खास नहीं। ऐसा सोचने पर ही हम नकारात्मक की ओर बढ़ते है और हमेशा दुखी रहते है। ये सब छोड़ के हमारे पास जो अच्छा है उसपे ध्यान केंद्रित करे और आगे बढे। 

          हो सके तो एक आभार सूची बनाये और जब भी मौका मिले तब इसे पढ़े। ऐसा करनेसे आपको बहोत अच्छा महसूस होगा और आप सकारात्मक महसूस करेंगे। मैंने आपको पहले भी कहा था, नकारात्मक लोगो से दूर रहे। हमारे पास सकारात्मक वातावरण, अच्छे लोग होने चाहिए जो की हमेशा हमारा समर्थन करेंगे ना की आपको नीचे खीचेंगे। 

          आप सकारात्मक किताबे पढ़ने भी अपना समय व्यतित कर सकते हो। ये भी आपको अच्छी विचारोसे भर देगा। अपने अच्छे अनुभव का खजाना हमारे मस्तिष्क मे होना भी हमें काफी ऊर्जावान महसूस कराता है लेकिन हमारी विडंबना ये है की हम अच्छी यादे भूल जाते है और बुरी बातो को संजोग के रखते है। 

          हो सके तो दुसरो की मदद करो क्योंकि जब हम किसीकी मदद करने मे थोड़ा समय और थोड़ा पैसा समर्पित करते है तो हमारी ख़ुशी पर प्रभाव पड़ता है और ऐसा करनेसे हमारी आसपास की नकारात्मक लोगो तथा चीज़ो पर हमारा बहोत कम ध्यान होता है। 

          हमारे साथ जीवन मे बहोत कुछ होता ही रहता है तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति के पास प्रकट करो, जो आपको और आपकी भावनाओको समझ सके क्योंकि हमें इससे काफी राहत मिलती है अगर आपके पास भरोसेमंद कोई नहीं है तो आप अपने डायरी मे भी लिख सकते हो। 

          हम हमेशा किसी ना किसी विषय मे सोचते ही रहते है, चिंता करते रहते है। किसी भी बात की चिंता करते रहनेसे हमारी विचारशक्ती कमजोर हो जाती है और आपको तनावग्रस्त महसूस कराती है। चिंता करनेसे किसी भी समस्या का समाधान नहीं मिलता तो चिंता छोड़िये और आनेवाले परिस्थितीका सकारात्मक सोच से सामना कीजिए। 

          ध्यानसाधना से भी आपके तन और मन को शांती मिलेगी। ध्यान आपको वर्तमानपर ध्यान केंद्रित करने मे मदद करता है और आपकी निर्णयक्षमता को भी प्रबल बनाता है। हमें पर्याप्त नींद लेना भी अनिवार्य है क्योंकी इसका सीधा असर हमारे सेहतपर होता है। अच्छी नींद लेनेवालों लोगोंको तनाव और गुस्सा कम आता है। मस्तिष्क शांत रहेगा तो विचार भी अच्छे ही आएंगे।        

                अगर आपको लगता है की आपके जीवन मे बहोत सारी समस्याएं है, जिम्मेदारिया है और हर समय सकारात्मक रहना अव्यवहारिक है तो आप फिरसे सोचे। सकारात्मक सोच तथा दृष्ष्टिकोन आपको खुशहाल ज़िन्दगी दे सकता है। नकारात्मक परिस्थिती निपटने के लिए शक्ती देता है। खुशहाल ज़िंदगी जीने के लिए कभी देर नहीं करनी चाहिए। 


अपने हौसले को ये मत बताओ कि
तुम्हारी परेशानी कितनी बड़ी हैं,
अपनी परेशानी को ये बताओ कि
तुम्हारा हौसला कितना बड़ा हैं…


Thank you for reading! Keep sharing!

आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। जुड़े रहने के लिए Subscribe करें। धन्यवाद। 

अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER

Post a Comment

10 Comments

  1. An optimist sees opportunity in every difficulty,
    A pessimist sees difficulty in every opportunity

    ReplyDelete
  2. Think positive , be optimistic,
    Grt going dear

    ReplyDelete
  3. कमाल कर दिया है 👍 👍 👍 👍 👍 👍 👍 B+

    ReplyDelete
  4. बहोत बहोत बढ़िया 👌🏻 👌🏻

    ReplyDelete
  5. Nicely written, really motivating inthis situation.

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)