10 Habits For Good Health In Hindi

 10 Habits For Good Health In Hindi


          अकसर थकान, चिड़चिड़ापन, छोटी छोटी बात पर गुस्सा और सुस्त-मुरझायी त्वचा, ये सभी संकेत बताते हैं कि आप अपनी सेहत को लगातार अनदेखा कर रही हैं। हालांकि आजकल सभी का जीवन व्यस्त है पर जिंदगी में इतने व्यस्त न हों कि शरीर के संकेत ही न सुनाई दें।

          हमने तो काम को ही अपनी जिंदगी समझ लिया है। जबकि असल में यह जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा है। जिंदगी का सबसे बड़ा सुख है निरोगी काया। अगर मन और शरीर अच्छे रहेंगे, तभी कुछ काम हो पाएगा। लेकिन हम कभी अपने आप को इतना महत्व नहीं देते, ना ही अपने आप को गंभीरता से लेते है। 

          एक सवाल हम सबके मन मे चल रहा है, ऐसा हम क्या करे ? जो हमारी जीवन शैली को दर्जदार बनाये और अच्छी सेहत बनाये। तो चलो आगे बढ़ते है और देखते है 10 Habits For Good Health In Hindi

1. नींद को प्राथमिकता दें -

         प्रतिदिन 7-8 घंटे की क्वालिटी नींद लें। सोने और जागने का एक निश्चित समय तय करें। ताकि आपका स्लीप साइकल न डिस्टर्ब हो। सोने के लिए बिस्तर पर जाने के कम-से-कम दो घंटे पहले ही रात का खाना खा लें। सोने से कम-से-कम एक घंटे पहले ही स्क्रीन से दूरी बना लें। बिस्तर पर जाकर कुछ देर शांति से बैठें, मेडिटेशन करें, इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।

2. खानापान की योजना बनाएं -

          एक कहवत है कि जैसा खाओगे अन्न, वैसा होगा मन। इसका मतलब है कि हम जैसा खाना खाते हैं, हमारी सेहत पर उसका सीधा असर पड़ता है। अगर लगातार अच्छी और बैलेंस्ड डाइट लेनी है तो जरूरी है कि हम अपनी डाइट को पहले से ही प्लान करके चलें। ऐसा करने से हम अचानक भूख लगने पर किसी तरह के फास्टफूड से बच सकते हैं। रात में सोने से पहले हमारे पास सुबह के नाश्ते के लिए फल होने चाहिए।

3. हाइड्रेटेड रहें -

          शरीर के लिए खाने की तरह पानी भी बहुत जरूरी है। हाइड्रेशन के लिए दिन भर में 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं। एक पानी की बोतल हमेशा साथ रखें। अगर संभव हो सके तो रूम टैम्पेरेचर पर रखा हुआ पानी पिएं। 

 4. नियमित व्यायाम करें -

          अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और मन भी एक्टिव बना रहता है। मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए भी रोजाना एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके लिए एक नियम बनाएं कि सुबह उठकर कम-से-कम 30 मिनट हर दिन एक्सरसाइज करेंगे।

 5. स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूरी -

          आज हम सभी अपनी ज़िन्दगी तनाव मे जी रहे है। इसलिए तनाव रहित जीवनशैली हमें अपनानी चाहिए। स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए ये पढ़े >  तनाव दूर करने के १० असरदार तरीके 

6. काम से ब्रेक लें -

          लगातार काम करना उबाऊ हो सकता है। कई घंटे तक लगातार एक पोजीशन में बैठे रहने से भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि काम के बीच में लगातार छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें। इस बीच स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। कुछ देर के लिए प्राकृतिक हवा और रौशनी में खड़े हो सकते हैं। इससे फोकस में सुधार होगा और काम की प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी।

7. एक शेड्यूल जरूरी है -

          कई बार हम एक मैसेज देखने के लिए फोन उठाते हैं और पता नहीं चलता है कि कब आधा घंटा स्क्रॉलिंग में गुजर गया। इसके लिए समय प्रबंधन जरूरी है। एक तय शेड्यूल बनाएं। जिसमें अपने सोने-जागने, खाने-पीने, अपने स्वास्थ्य, दोस्त और फैमिली सबके लिए कुछ समय निकालें। इससे जीवन सरल बना रहेगा और मुशकिल भी नहीं होगी।

8. मदद मांगने में संकोच न करें -

         अगर किसी बात को लेकर परेशान हैं तो कभी भी अपने दोस्तों से या परिवार से मदद मांगने में संकोच न महसूस करें। जब उनका समय आये तो आप भी मदद करने से परहेज ना करे। 

9. अपने शरीर की सुनें -

          हमारे शरीर की एक लिमिट होती है, अगर उसे पार करते हैं तो थकान हावी हो जाती है। इसका मतलब है कि शरीर को आराम की जरूरत है। लगातार काम करने के बाद ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है तो ऐसे में कुछ खाना या पीना जरूरी हो सकता है। अच्छी बात ये है कि हमारा शरीर हर जरूरत के लिए इशारे करता है। बशर्ते हम बाहर की दुनिया में इतना न खो जाए कि हमें अपने शरीर के संकेत ही न सुनाई दें।

10. स्वयं के लिए समय निकालें -

          अपनी जिंदगी में तमाम जरूरी काम के बीच अपनी पसंदीदा चीजों या शौक के लिए समय जरूर निकालें। इससे दिमाग ज्यादा एक्टिव और प्रोडक्टिव होता है। हमारा शौक कुछ भी हो सकता है, जैसे- कढ़ाई, बुनाई, सिलाई या गाना, पढ़ना। रोजमर्रा की जिंदगी में इसके लिए कुछ समय जरूर निकालें।

          ये 10 आदतें आपके जीवन को नए संचार से भर देगी। आपका दिन पूरा खुशनुमा हो जायेगा और आपके सेहत मे भी सुधार आ जायेगा और आपका जीवन तनावरहित और मस्त बीतेगा। 

THANK YOU!


Stay Tuned - Facebook, WhatsApp and Telegram 

Post a Comment

0 Comments