World Music Day - 21 June



World Music Day - 21 June


          21 जून का दिन दुनिया के तमाम देशों के लिए महत्वपूर्ण है। इस दिन विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही मानसिक सेहत व शांति के लिए भी सहायक है। हालांकि मन मस्तिष्क को रिलैक्स महसूस कराने में योग के अलावा संगीत भी बेहतर विकल्प हो सकता है। शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे संगीत पसंद ना हो. संगीत ऐसी चीज है, जो लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा प्रभाव डालती है। 

          म्यूजिक लवर्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। जिंदगी में खुशी का मौका हो गम के पल, अकेले हों या दोस्तों के साथ, यात्रा करना हो या घर पर समय बिताना, म्यूजिक हर हालात में हमारे लिए परफेक्ट साबित होता है। यह हमें जश्न मनाने, खुद को शांत करने या कभी-कभी खुश महसूस करने का मौका देता है। 

         संगीत हमारे मन को शांत करने में मदद करता है और मूड को भी अच्छा करता है। संगीत की इसी महत्वता को देखते हुए हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाने लगा।


क्या है विश्व संगीत दिवस का इतिहास?

          विश्व संगीत दिवस का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल साल 1982 में पहली बार फ्रांस में हुई थी। उस दौरान फ्रांस के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश में संगीत के प्रति लोगों की दीवानगी को देखते हुए संगीत दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन को 'फेटे ला म्यूजिक' कहा गया था।

कैसे मनाया गया पहला संगीत दिवस?

           फ्रांस में जब पहली बार संगीत दिवस मनाया गया, तो इसे 32 से ज्यादा देशों का समर्थन मिला था। इस दौरान कई सारे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। देखते-देखते यह दिन काफी लोकप्रिय होता गया और वर्तमान में भारत, इटली, ग्रीस, रूस, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया समेत दुनिया के कई देशों हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।

विश्व संगीत दिवस का महत्व -

          विश्व संगीत दिवस एक खुला कार्यक्रम है। इस दिन लोग संगीत बजाने के लिए सड़कों पर निकलते हैं। इसमें कोई भी इसमें भाग ले सकता है और संगीत की धुनों का आनंद ले सकता है।

          इस आयोजन में युवा और बूढ़े, शौकिया और पेशेवर हर कोई भाग ले सकता है। इतना ही नहीं, इसमें सभी प्रकार के संगीतकार ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार के संगीत को बजाया जा सकता हैं।

          इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के संगीत जैसे शास्त्रीय, पॉप, जैज, रैप और इंस्ट्रुमेंटल को प्रदर्शित किया जाता है।

          दुनिया भर के लगभग 130 देश इन संगीत समारोहों में हिस्सा लेते हैं। इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू लोगों को मुफ्त में संगीत उपलब्ध कराना है। इस दिन दुनिया भर में लोगों को इस कला को सीखने और इसका आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

         इस दिवस पर दुनिया भर के 1000 से अधिक शहरों की सड़कों पर मुफ्त संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

         साल 2013 में ‘फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, संगीत सामंजस्य या सामाजिक जुड़ाव की भावना पैदा करने में मदद करता है। यह संस्कृतियों को एक साथ लाता है और पूर्वाग्रह को कम कर आपसी सहानुभूति को बढ़ाता है। 

           संगीत न सिर्फ शारीरिक, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। विशेषज्ञों की मानें, संगीत सुनने से मानसिक शांति का अहसास होता है। रोज की भागदौड़ और व्यस्तता के बीच संगीत आपको सुकून के पल बिताने का मौका देता है। साथ ही संगीत आपके अकेलेपन का एक बढ़िया साथी भी बन सकता है।

          संगीत व्यक्ति को सुकून का अहसास कराता है। संगीत महज मनोरंजन का जरिया नहीं, लेकिन स्वस्थ तन-मन के लिए भी कारगर है। डाॅक्टर भी संगीत को सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। अध्ययनों के मुताबिक, संगीत शरीर में बदलाव लाता है, जो स्वास्थ्य में सुधार करता है। अवसाद और निराशा के शिकार लोगों को इससे बाहर निकालने के लिए संगीत थेरेपी दी जाती है। 

          संगीत के महत्व व उपयोगिता के बारे में दुनियाभर को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है।


जहा शब्द असफल हो जाते है

वहा संगीत सफल हो जाता है।   

विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं

Thank you for reading. Keep sharing.

 Follow us here WhatsApp channel 

Post a Comment

0 Comments