Women Of Wonder - Sudha Chandran

 

Pc- Google


Women Of Wonder - Sudha Chandran


           एक सपनों से भरी लड़की एक सफर करने निकली, लेकिन उस सफर में उनके साथ कुछ ऐसा होता है जिसने उसकी पूरी जिंदगी को मिनटों में बदलकर रख दिया था। हालांकि, उस लड़की ने इस हादसे से हार न मानकर और अपने जुनून से जीत हासिल कर इतना नाम कमाया कि बुलंदियों को छुआ। सुनने में यह कहानी फिल्मी लगती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक एक्ट्रेस की रियल लाइफ स्टोरी है।

           सुधा चंद्रन फिल्मों और टीवी का जाना पहचाना नाम हैं।  80-90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने साल 1984 में फिल्म 'मयूरी' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। तेलुगु में बनी 'मयूरी' की खास बात यह थी कि यह फिल्म सुधा चंद्रन की जिंदगी पर ही आधारित थी, ये एक बायोपिक थी। बाद में यह फिल्म तमिल, मलयालम में डब की गई थी और हिंदी में भी इसका रीमेक बना था, जिसका नाम 'नाचे मयूरी' बना। इस फिल्म में आने से पहले ही सुधाजी चंद्रन की जिंदगी एक दर्दनाक हादसे ने बदल दी थी।

          दरअसल, 1981 में सुधा चंद्रन एक बस में सफर कर रही थीं, जिसका एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में सुधा चंद्रन के पैरों को बहुत क्षति पहुंची थी, जिसके चलते उनकी पूरी जिंदगी पर बन आई थी। बताया जाता है कि महज 16 साल की उम्र में हुए इस एक्सीडेंट के कारण सुधा चंद्रन के पैर में गैंगरीन हो गई थी। यह इतनी ज्यादा फैल गई थी कि डॉक्टर्स के पास पैर काटने के अलावा और कोई चारा नहीं था। ऐसा ही हुआ डॉक्टर्स ने सुधाजी का पैर काट दिया था, जिसके बाद उनका डासिंग करियर खत्म समझा जाने लगा था। 

          सभी को विश्वास हो गया था कि सुधा चंद्रन अब कभी भी स्टेज पर डांस नहीं कर पाएंगी, लेकिन कहते हैं न जहां चाह है वहां राह है, उन्होंने अपने जुनून से अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और वह कर दिखाया जिसका किसी को यकीन नहीं था। सुधाजी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें आर्टिफिशियल पैर और फिजियोथैरपी की मदद से करीब तीन साल में वह चलना सीख पाई थीं। इसी नकली पैर की बदौलत सुधाजी ने सिनेमा और डांस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

           सुधा चंद्रन 'बहुरानियां', 'चंद्रकांता', 'कभी इधर कभी उधर', 'चश्मे बद्दूर', 'अंतराल', 'कैसे कहूं', 'कहीं किसी रोज', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी, 'कस्तूरी', 'अदालत' और 'नागिन' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें 'कुर्बान', 'शोला और शबनम', 'हम आपको दिल में रहते हैं', 'मालामाल वीकली' और 'अनुभव' का नाम शामिल है। सुधा चंद्रन अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 


Sudha Chandran's Favorites-

> सुधा चंद्रन के मनपसंद Actor Shahrukh khan और Rajesh Khanna है।

> सुधा चंद्रन की मनपसंद Actress Hema Malini और Meena Kumari है।

> सुधा चंद्रन के मनपसंद सिंगर Arjit Singh है।

> सुधा चंद्रन का मनपसंद खाना दाल चावल है।

> सुधा चंद्रन को  Traveling करना काफ़ी पसंद है। कार कलेक्शन की बात करे तो इनके पास Audi Q7, Mercedes Benz C class है। 


सामाजिक कार्य और सम्मान -

> सुधा चंद्रन विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों की प्रबल समर्थक हैं।

> उन्होंने “नुपूर” नामक एक गैर सरकारी संगठन की स्थापना की, जो विकलांग बच्चों को नृत्य सिखाता है।

> सुधाजी को पद्मश्री पुरस्कार सहित कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है।


FAQ'S-


1 Q. सुधा चंद्रन कौन हैं?


 Ans. सुधा चंद्रन एक मशहूर Actress और Dancer है।


2 Q. सुधा चंद्रन का दुर्घटना कैसे हुआ?


Ans. सुधा चंद्रन बस में सवार होकर मद्रास जा रही थी तभी उनके बस की दुर्घटना हो गई जिस वजह से उनके पैरों में काफी चोट आई।


3 Q. सुधा चंद्रन के पति कौन हैं?


Ans. सुधा चंद्रन के पति का नाम रवि दंग है जो की एक Assistant Director है।


4 Q. सुधा चंद्रन के कितने बच्चे हैं?


 Ans. चंद्रन का एक भी बच्चा नहीं है।


5 Q. सुधा चंद्रन की Age (आयु) कितनी है?


 Ans. 2024 के हिसाब से सुधा चंद्रन की Age (आयु) 58 साल है।


6 Q. सुधा चंद्रन की हाइट कितनी है?


 Ans. सुधा चंद्रन की हाइट 5 फीट 7 इंच है।


7 Q. सुधा चंद्रन कहां रहती हैं?


Ans. सुधा चंद्रन अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र मुंबई में रहती हैं।


Failure have always been my strength - Sudha Chandran

          सुधा चंद्रन की कहानी दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और हार न मानने की भावना का प्रतीक है। उन्होंने साबित किया है कि चुनौतियों के बावजूद भी सपने पूरे किए जा सकते हैं।


THANK YOU FOR READING! KEEP SHARING!

 Follow us here WhatsApp channel 

Post a Comment

1 Comments

Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)