शेन वॉर्न जीवनी
शेन वॉर्न का जन्म 13 सितंबर 1969 को फ़र्नट्री गली, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। उनके पिता का नाम कीथ वॉर्न और माता का नाम ब्रिजेट था। उनका एक भाई है जिसका नाम जैसन वॉर्न है।
शेन की पत्नी का नाम सिमन कैलेन था। लेकिन शादी असफल रही और साल 2005 में उनका डिवोर्स हो गया था। शेन वार्न के दो बेटे है, जिनका नाम समर और जैक्सन है। उनकी एक बेटी है जिनका नाम ब्रूक है।
शेन वॉर्न की पढ़ाई -
शेन वॉर्न ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हैम्पटन हाई स्कूल और मेंटोन ग्रामर स्कूल, मेलबर्न से पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।
शेन वॉर्न का करिअर -
शेन वॉर्न ने तत्कालीन विक्टोरियन क्रिकेट एसोसिएशन अंडर -16 डॉउलिंग शील्ड प्रतियोगिता में मेलबर्न क्रिकेट क्लब विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। 1983-84 में उन्होंने लेग-स्पिन और ऑफ-स्पिन की मिश्रित गेंदबाजी की। उनके इस स्टड इयररिंग और सर्फिंग ने उन्हें दुनिया भर में मशहूर कर दिया।
1990 में वॉर्न को एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। शेन वॉर्न 1991 में एक्रिंगटन क्रिकेट क्लब में शामिल हुए। एक गेंदबाज के तौर पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने 15.4 रन पर 73 विकेट लिए, लेकिन 15 की औसत से केवल 329 रन बनाए। उन्होंने सितंबर 1991 में उनके साथ जिम्बाब्वे का दौरा किया। ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद उन्होंने दिसंबर 1991 में वेस्टइंडीज का दौरा किया। वॉर्न को एक सप्ताह बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए टीम में लाया गया क्योंकि स्पिनर पीटर टेलर ने पहले दो टेस्ट में सिर्फ एक विकेट लिया था।
शेन वॉर्न ने 1992 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने सालों साल क्रिकेट के सभी प्लेटफार्म पर राज किया। बड़े बड़े बल्लेबाज वॉर्न की गुगली को समझने में फेल हो जाते थे। वॉर्न की गिनती दुनिया के सबसे महान स्पिनर में की जाती है।
वॉर्न ने 1993 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ छह टेस्ट में 25.79 की औसत से 34 विकेट लिए थे। महान स्पिनर शेन वॉर्न ने 1993 के एशेज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में इंग्लैंड के माइक गेटिंग को जिस गेंद पर बोल्ड किया था, उसे क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद कही जाती है। उस गेंद ने वॉर्न की जिंदगी बदल कर रख दी थी।
फरवरी 2003 में फिर विवाद का सामना करना पड़ा, उन्हें दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप से बाहर कर दिया गया और उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया। मार्च 2004 में अपनी वापसी के बाद, अपने पहले टेस्ट मैच में, उन्होंने अपना 500वां विकेट लिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बने। सिर्फ 63 मैचों में उन्होंने 300 टेस्ट विकेट लिए। वह 2005 में टेस्ट में 600 विकेट तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने।
PC-Google |
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे खेले। टेस्ट में उनके नाम 708 विकेट हैं। 2007 में मुरलीधरन ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा था। वहीं वनडे में वॉर्न ने 293 विकेट अपने नाम दर्ज किए। वॉर्न ने 2007 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। वॉर्न ने 2007 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन 2011 तक क्लब स्तर पर खेलना जारी रखा।
शेन वॉन की उपलब्धिया -
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, उन्हें 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में साइन किया गया था। नवंबर 2011 में उन्हें बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स के लिए एक खिलाड़ी के रूप में साइन किया गया था।
PC-Google |
जुलाई 2013 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से संन्यास ले लिया। उन्होंने पुष्टि की कि वह अब बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी नहीं करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका क्रिकेट ने 2007 में वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन के सम्मान में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला का नाम वॉर्न-मुरलीधरन ट्रॉफी रखने का फैसला किया। उन्हें 2009 में मेलबोर्न क्रिकेट क्लब की मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया था।
नहीं रहे शेन वॉन -
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से 4 मार्च 2022 को थाईलैंड में निधन हो गया। उन्होंने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शेन वॉर्न के मैनेजमेंट द्वारा जारी इस बयान में कहा गया कि उनकी मृत्यु थाईलैंड मे हुई। बयान में कहा गया, 'शेन अपने विला में अचेत अवस्था में पाए गए और चिकित्सा कर्मचारियों के बेस्ट प्रयासों के बावजूद, उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।'
FAQ'S-
> शेन वार्न किस देश के लिए क्रिकेट खेलते थे?
शेन वार्न ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलते थे।
> शेन वार्न की पत्नी का क्या नाम है?
शेन वार्न की पत्नी का नाम सिमन कैलेन है। दोनों का साल 2005 में डाइवोर्स हो गया था।
> शेन वार्न की नेटवर्थ कितनी है?
शेन वॉर्न के पास करीब 50 मिलियन डॉलर (करीब 385 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति है।
> शेन वार्न क्रिकेट जगत में किसके लिए मशहूर थे?
शेन वार्न क्रिकेट जगत में अपनी बोलिंग खास करके लेग स्पिन के लिए जाने जाते थे।
अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे।
0 Comments