हम सभी हमारे जीवन मे अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते है। वो किसी भी आकार मे हमारे सामने आ सकती है जैसे की नौकरी की हानी, वित्तीय हानी, स्वास्थ्य की हानी या फिर किसी परिजन की मृत्यु या तो फिर किसी भी रिश्ते की समाप्ती हो सकती है। चाहे जो भी चुनौती हो, सकारात्मक रवैये के साथ खड़े रहना मुश्किल हो जाता है। लगभग नामुमकिन हो जाता है। जब चुनौतियां आती है तब अजीबसा डर हमारे मन मे पैदा होता है। इससे हमारे अंदर नकारात्मक भावना का संचार हो जाता है। हम किसी भी चुनौती का सामना नहीं कर सकते ऐसी भावना हमारे मन मे आ जाती है।
Challenges in life
आपके साथ क्या होनेवाला है ये आप नहीं चुन सकते लेकिन आप आनेवाले परिस्थिती का सामना कैसे करते है, कैसे प्रतिक्रिया देते है ये सम्पूर्ण आप पर निर्भर है। इसलिए आप हमेशा तत्पर रहे। अपना ख्याल रखे। निरोगी रहने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखे। प्रतिदिन नियमित रूपसे व्यायाम करे तथा पर्याप्त आराम भी अनिवार्य है। अपने निर्णय क्षमता को प्रबल बनाने हेतु सकारात्मक दृष्टिकोण का चयन करे। अपने निर्णय क्षमता पर भरोसा रखे। चुनौती को पहचानो और उसे अपना अवसर बनाओ इससे चुनौतियों को दूर किया जा सकता है। जब आप परिस्थितीका आकलन करेंगे तब आपको महसूस होगा की समस्या उतनी भी जटिल नहीं है, जितना आपने सोचा था। जब आपको चुनौती आसान लगने लगे तब आप खुदको ऊर्जावान महसूस करोगे और ये मानसिकता भी आपको चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर बनाएगी। अपने आपको शांत रखने का प्रयास करे। क्योंकि जब तनावपूर्व स्थिती आती है तब हम चिंतित,भयभीत और क्रोधित हो जाते है। ऐसे स्थिती मे निर्णय लेना कठिन हो जाता है। मन को शांत करने के लिए गहरी सांस ले और आगे बढे। मुश्किल समय मे हमें ऐसे लोगो की ज़रूरत है की जो हमें रास्ता दिखाए, हमारे साथ खड़े रहे तो ऐसे वक़्त मे आप सहायता लेने मे ना हिचखिचाये। असफलता अंतिम नहीं होती। हर सफल व्यक्ती अपने जीवन मे कुछ न कुछ करता है और असफल होता है। असफलता सफलता का प्रथम चरण है।
https://www.shrutimundada.com/2020/06/blog-post_14.html असफलता से सफलता की और जाने के लिए ये पढ़े।
निराश ना हो के आगे बढ़ते रहो। थोड़ा रुके और तय करे की क्या आप प्रगती कर रहे है। अपने लक्ष्यों की अच्छेसे जाँच करे और जरुरत पड़ने पर अपने तरीके बदले और सुधार लाए। अतीत मे की गई गलतियों पर पछतावा ना करे, आनेवाला परिणाम क्या होगा ये सोचके भी अपने आपको विचलित ना करे। अपनी पूरी जागरूकता के साथ वर्तमान की समस्या का सामना करे। और सबसे अहम बात ये की अपने आपसे प्रतिबद्ध रहे। चुनौतियां कठिन है और दूर होने के लिए समय और ऊर्जा लगेगी। इससे चिपके रहे और कड़ी मेहनत करे। यही एक आपके लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग है। कभी हार ना माने और आगे बढ़ते रहे।
https://www.shrutimundada.com/2020/06/blog-post.html कभी हार ना मानो के लिए ये पढ़े।
मे आपको सत्यघटना पर आधारित एक कहानी बताती हु, एक लड़का जो पढाई के साथ अभिनय करने मे भी रूचि रखता था। एक दोस्त की कहने पर आल इंडिया रेडियो स्टेशनपे आवाज़ कथन [Voice Narration] के लिए वो ऑडिशन देने गया लेकिन उसका आवाज़ बहोत भद्दा और मोटा कहके अस्वीकार किया गया। चुनौतियां बार बार आती गई लेकिन इस बन्देने ना रुकते हुए आगे बढ़ने का ठान लिया था। बार बार प्रयास करता गया और अभिनय मे रुची होने के कारण अपना करियर आजमाने फ़िल्मी दुनिया मे मुंबई आ पहुंचा। जिस आवाज को अस्वीकृत किया गया था उसी आवाज की बुनियाद पे यहा काम मिला। काफी चुनौतियां का सामना करने के बाद काम तो मिला लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन ये बंदा रुका नहीं। चुनौतियां को अवसर बनाया और आगे चल पडा। अपने काम को ही वो अपना भगवान मानता था इसलिए हर काम पुरे तन-मन से करता थे इसलिए वो आज अनेक पीढ़ियों के स्टार बन गए। मे बात कर रही हु बॉलीवुड शहेंशा अमिताभ बच्चन की। जिन्होंने काफी चुनौतियों का सामने करके ये मुकाम हासिल किया है जैसे की कुली के सेट पे हुआ अपघात जो रोंगटे खड़ा कर देता है लेकिन डॉक्टर की मेहनत और चाहनेवालो को दुआ रंग लाई। मौत के मुँह से बाहर आये और फिरसे बिग बी हमारे सामने खड़े हो गए। राजनीती मे वो कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन कहते है ना ''मन का हो तो अच्छा लेकिन ना हो तो ओर भी अच्छा'' लेकिन कुछ दिन बाद उनकी कर्जे की चर्चा आई। कौन बनेगा करोड़पति ने लोगो को भी मालामाल कर दिया और उनकी आवाजने फिर एक बार कमाल कर दिया और बिग बी हमारे मेगा स्टार बन गए और कर्जेसे बाहर आ गए। ज़िंदगी कहा आसान होती है इसलिए तो हरबार चुनौतियां का सामना करने डटके खड़े रहने मे ही समझदारी है।
हम सब बिना समस्याओ का जीना चाहते है जो की असंभव है। चुनौतियां हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है। ये आपको नया सिखाते है,अनुभव देते है और आपको मजबूत बनाते है। इसलिए जीवन मे आनेवाली चुनौतियोंको अनदेखा ना करे बल्कि डटकर सामना करे और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दे।
ज़िन्दगी मे समस्या तो हर दिन खड़ी है।
जीत जाते है वो लोग जिनकी सोच बड़ी है।
10 Comments
Very good. Keep writing this
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteNice, motivating!
ReplyDelete👌🏻👌🏻👌🏻
ReplyDeleteReally true
ReplyDelete👍 keep it up
ReplyDelete👍👍
ReplyDeleteNicely written. God bless you
ReplyDeleteGood to read!
ReplyDeleteVery nice dear... Keep it up
ReplyDelete