बीमार मन की दवा है गीत,
आसान होता है जिन्दगी का सफ़र,
अगर साथ हो संगीत…
Happy World Music Day
संगीत सुख-दुख, तनाव, सेलिब्रेशन, सफर हर परिस्थिती का साथी है। संगीत से एक अलग ही तरह का सुकून मिलता है। म्यूजिक को कई तरह की बीमारियों में थेरेपी के रूप में भी शामिल किया जा रहा है। संगीत को दुनिया की सबसे आसान और बेहतरीन भाषा मानी जाती है।
संगीत के इसी महत्व को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को संगीत के जरूरत को समझने का अवसर प्रदान करता है। संगीत एक ऐसी चीज है जो हर एक को उनके पसंद और आवश्यकता के हिसाब से आनंद दे सकती है।
संगीत से फ्रेंच लोगों को खास जुड़ाव है। फ्रांसीसी लोगों की संगीत के प्रति इसी लगाव को देखते हुए 21 जून 1982 को संगीत दिवस मनाने की घोषणा हुई थी। साल 1982 में फ्रांस के उस समय के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने संगीत दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।
जिसके बाद से हर साल इस दिन को 21 जून को मनाया जाने लगा। पहली बार जब फ्रांस में संगीत दिवस का जश्न मनाया गया था, तो इसे 32 से भी ज्यादा देशों का सर्पोट मिला था। इसके बाद से कई देशों में इस दिन का सेलिब्रेशन देखने को मिला।
संगीत हमें मानसिक सुकून देता है। संगीत सुनने से एक अलग तरह की खुशी मिलती है, तो वहीं दुख में रिलैक्स फील होता है। इतना ही नहीं संगीत अकेलापन का भी साथी होता है।
भारत ही नहीं संगीत दिवस को इटली से लेकर ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, पेरू, ब्राजील, इक्वाडोर, मैक्सिको, कनाडा, जापान, चीन, मलेशिया जैसे तमाम सेलिब्रेट करते हैं।
विश्व संगीत दिवस संगीत प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जो संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।
2025 की थीम "सामंजस्य के माध्यम से उपचार" ये है। विश्व संगीत दिवस की थीम हर साल बदलती है और संगीत के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करती है। पिछली थीम्स में संगीत की विविधता, संगीत और स्वास्थ्य, और संगीत और शिक्षा जैसी बातें शामिल रही हैं।
इस दिन संगीत पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। लोग मिलकर गाने सुनते हैं, साथ गुुनगुनाते हैं, गानों पर थिरकते हैं। संगीत एंटरटेनमेंट का जरिया ही नहीं, बल्कि यह देशों-दुनिया की संस्कृति को भी समझने में मदद करता है।
THANK YOU!
0 Comments