The Master Blaster - Sachin Tendulkar

 

The Master Blaster - Sachin Tendulkar


The Master Blaster - Sachin Tendulkar

          सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हो, शतक मारने का या फिर चौका लगाने का ही क्यों ना हो सचिन तेंदुलकर हर रिकॉर्ड में सबसे आगे हैं। एक बार तो सचिन तेंदुलकर के तारीफ में एक ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट प्रशंसक ने कहा…

          “कि अपराध तब करो जब सचिन बैटिंग कर रहा हो क्योंकि भगवान भी उस समय उनकी बैटिंग देखने में व्यस्त होते हैं”

          आज हम बात करेंगे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की। क्रिकेट में सचिन को भगवान का दर्जा देना इसलिए भी सही है क्योंकि अगर रिकॉर्ड्स की बात करें तो आज भी सचिन के रिकार्ड्स के आस पास भी कोई नहीं है। 

सचिन तेंदुलकर और फॅमिली -

          सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को राजापुर के एक मिडिल क्लास मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था जो कि एक लेखक और प्रोफेसर थे। और उनकी मां का नाम रजनी तेंदुलकर था जो कि एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी। यह बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि सचिन तेंदुलकर अपने पिता रमेश तेंदुलकर की दूसरी पत्नी के पुत्र हैं।

          रमेश तेंदुलकर की पहली पत्नी से तीन संताने हुई - अजीत, नितिन और सविता जो कि तीनों सचिन से बड़े हैं। सचिन तेंदुलकर का नाम उनके पिता रमेश तेंदुलकर ने अपने प्रिय संगीतकार ‘सचिन देव बर्मन’ पर रखा था।

सचिन तेंदुलकर के बारे मे कुछ रोचक जानकारी एवं तथ्य -

1. Sachin Tendulkar का क्रिकेट करियर सभी मौजूदा और आनेवालें खिलाडियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणावाला है। इसके लिए उनके पिता, भाई और सबसे महत्वपूर्ण उनके कोच सर आचरेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। सचिन बहुत ही मेहनती ओर परिश्रमी है इन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बहुत ऊचाइयों को छूआ हैं।

2. सचिन भारत की राज्यसभा के सदस्य भी है । ये पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें सबसे कम उम्र में “भारतरत्न” से पुरस्कृत किया गया है।

3. सचिन पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको इंडियन एयर फोर्स द्वारा ग्रुप कॅप्टन का रैंक दिया गया है।

4. सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके बहुत प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। सचिन तेंदुलकर को भारत का गौरव कहा जाता है।

5. सचिन शुरुआत में तेज गेंदबाज बनना चाहते थे इसके लिए वह अकैडमी गए परंतु एकेडमी के कोच ने इन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। सचिन इस पर खरे उतरे और उन्होंने रात दिन मेहनत करते रहे। इसी मेहनत और लगन ने सचिन को दुनिया का प्रसिद्ध खिलाड़ी बना दिया।

6. खेलों की दुनिया में कुछ ऐसी उपलब्धियाँ होती हैं, जिन तक पहुँचना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। अन्तर्राष्ट्रीय एक-दिवसीय क्रिकेट में कोई बल्लेबाज अब तक 200 रन नहीं बना सका लेकिन भारत के सचिन तेन्दुलकर ने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ यह कर के  दिखाया।

7. सचिन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक रिकॉर्ड-पर-रिकॉर्ड बनाते चले गए। सचिन कितने महान् क्रिकेटर हैं, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि सचिन ने अपने टेस्ट क्रिकेट में चार बार ‘मैन ऑफ द सीरीज’ एवं ग्यारह बार ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला।

8. सचिन कभी व्यक्तिगत जीवन को भी उजागर करना पसंद नही करते । इसके अलावा सचिन का नाम आजतक किसी और के साथ नही सुनाई दिया । ये “वन वुमन मेन” है।

9. सचिन बहुत ही दयालु है। वे अनाथालय और मुंबई में चल रहे एनजीओ में प्रति वर्ष 200 जरुरत मंद बच्चो की मदद करते है।


The Master Blaster - Sachin Tendulkar


क्रिकेट के दुनिया के भगवान - सचिन तेंदुलकर 

  •  सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में वनडे में डेब्यू किया था, तब से लेकर साल 2012 तक उन्होंने 463 मैच खेले, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। 
  •  सचिन ने इन मैचों की 452 पारियों में 44.83 के एवरेज से 18426 रन बनाए, वह वनडे में 18000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। 
  •  उन्होंने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। सचिन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 
  •  वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (14234) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13704) तीसरे नंबर पर हैं। सचिन के रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं है।  
  •  सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 50 से ज्यादा शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।  

सचिन तेंदुलकर बन बनी बायोपिक -

     “सचिन - ए बिलियन ड्रीम्स” इस फिल्म का निर्माण रवि भगचन्द्का ने किया है और निर्देशन मशहूर जेम्स अर्सकिन ने किया। 


 सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड एवं उपलब्धियां -


  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • तेंदुलकर एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक सौ अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं।
  • एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे।
  • सचिन के नाम टेस्ट और वनडे दोनों ही क्रिकेट फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
  • वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 से अधिक रन पूरे करने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
  • तेंदुलकर ने कुल 664 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 34,357 रन बनाए।
  • तेंदुलकर भारतीय वायु सेना द्वारा ग्रुप कैप्टन की मानद रैंक से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी भी है।
  • सचिन को  2012 में भारत की संसद के ऊपरी सदन, राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।
  • उनके नाम सबसे ज्यादा वनडे मैच (463) खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
  •  टेस्ट क्रिकेट में 12,000, 13,000, 14,000 और 15,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे।
  • 16 मार्च 2012 को तेंदुलकर ने अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। 

The Master Blaster - Sachin Tendulkar


सचिन तेंदुलकर के पुरस्कार -

  1. अर्जुन पुरस्कार (1994)
  2. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (1997-98)
  3. पद्मश्री (1999)
  4. महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (2001)
  5. पद्म विभूषण (2008)
  6. भारतरत्न (2014)

  • सचिन तेंदुलकर के अन्य पुरस्कार -

  • 1997 – विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर।
  • 1998, 2010 – विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड।
  • 2003 – क्रिकेट विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट।
  • 2004, 2007, 2010 – आईसीसी विश्व एकदिवसीय एकादश।
  • 2006-07, 2009-10 – वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पोली उमरीगर पुरस्कार।
  • 2009, 2010, 2011 – आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन।
  • 2010 – खेल और लंदन में एशियाई पुरस्कारों में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड में उत्कृष्ट उपलब्धि।
  • 2010 – क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी।
  • 2010 – एलजी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड।
  • 2010 – भारतीय वायु सेना द्वारा मानद ग्रुप कैप्टन बनाया गया।
  • 2012 – ऑस्ट्रेलिया के आदेश के मानद सदस्य, ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा दिए गए।
  • 2014 – ईएसपीएन क्रिकइन्फो क्रिकेटर ऑफ द जेनरेशन।
  • 2017 – 7वें एशियाई पुरस्कारों में एशियाई पुरस्कार फैलोशिप पुरस्कार।
  • 2019 – ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया।
  • 2020 – लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड फॉर बेस्ट स्पोर्टिंग मोमेंट (2000–2020)




FAQ'S-

1 - सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टोटल रन कितने है ?

> अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेंदुलकर के कुल 34,357 रन है।

2 - सचिन तेंदुलकर के कितने शतक है ?

> अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के कुल 100 शतक है जिसके 51 टेस्ट शतक और 49 एकदिवसीय शतक शामिल है। 

3 - सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय क्रिकेट में कितने शतक है ?

> 49 शतक

4 - सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में कितने शतक है ?

> 51 शतक

5 - सचिन तेंदुलकर का जन्म कब हुआ था ?

> 24 अप्रैल 1973

6 - सचिन तेंदुलकर के पिता का नाम क्या है ?

> रमेश तेंदुलकर

7 - सचिन तेंदुलकर की शादी कब हुई और उनके पत्नी का नाम क्या है ? 

> सचिन तेंदुलकर की शादी 24 मे 1995 को महज 22 साल की उम्र मे 6 साल बड़ी बाल शिशुरोग डॉक्टर अंजली मेहता के साथ हुई।   

8. सचिन तेंदुलकर के कितने बच्चे है?

> 2 बच्चे (सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर)


Thank you for reading! Keep sharing!

आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। जुड़े रहने के लिए Subscribe करें। धन्यवाद। 

अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER

Post a Comment

0 Comments