IPS Kiran Bedi Biography in Hindi पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी का जीवन परिचय

पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी का जीवन परिचय


IPS Kiran Bedi Biography in Hindi
PC-Google


          देश की पहली महिला आईपीएएस का गौरव हासिल करने वाली किरण बेदी पंजाब के अमृतसर में 9 जून, 1949 को जन्मीं थी। उनके पिता प्रकाश लाल परेशावरिया एक कपड़ा व्यापारी के साथ-साथ एक टेनिस खिलाड़ी भी थे।

          किरण ने अपने पिता से ही प्रोत्साहित होकर कम उम्र से ही टेनिस खेलना शुरु कर दिया था। वहीं उनकी माता प्रेमलता एक हाउस वाइफ थीं। किरण की तीन बहनें भी हैं। जिनका नाम शशी, रीता और अनु है। उनकी बहनों में रीता और अनु दोनोंभी टेनिस खिलाड़ी है। किरण बेदी अपने माता-पिता की उम्मींदों पर खरीं उतरी और न सिर्फ शिक्षा बल्कि खेल में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा तथा छोरिया भी छोरो से कम नहीं साबित किया। 

          किरण बेदी ने अपनी शुरुआती पढा़ई अमृतसर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से की। वहीं स्कूल के दौरान ही किरण बेदी ने नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) ज्वॉइन कर लिया था।

          साल 1968 में किरण बेदी ने अमृतसर के गर्वनेंट कॉलेज फॉर वुमन से इंग्लिश में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। साल 1970 में किरण बेदी ने पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में मास्टर की डिग्री हासिल की और इस दौरान वे टॉपर रहीं।

          1988 में बेदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी की। 1993 में किरण बेदी ने आईआईटी दिल्ली से सोशल साइंस में PHD की जिसमे उन्होंने ड्रग के दुरूपयोग एवं घरेलू हिंसा (ड्रग, एब्यूज एवं डोमेस्टिक वायलेंस) पर थीसिस लिखी थी।

          किरण बेदी ने 9 मार्च, 1972 में टेनिस प्लेयर बृज बेदी के साथ शादी कर ली थी। किरण बेदी की अपने लाइफ पार्टनर से मुलाकात टेनिस कोर्ट पर ही हुई थी। उस दौरान दोनों मे दोस्ती हुई और फिर दोनों ने परिवार की संमति से शादी कर ली। शादी के बाद 1975 में उन्हें  बेटी हुई, उसका नाम उन्होंने सायना रखा। हालांकि, साल 2016 में कैंसर की वजह से उनकी पति की मृत्यु हो गई।

  “काम करने से मुझे ख़ुशी मिलती है, और मेरे हर एक काम में मै कुछ नया ढूंडने की कोशिश करती हु।”

         शायद उनके इसी तरह के महान विचारों और जज्बा से ही उन्हें देश की पहली महिला आईपीएस होने का गौरव हासिल हुआ है। जिस वक्त पुलिस विभाग में पुरुषों का दबदबा होता था, उस दौरान उन्होंने आईपीएस बनकर समाज में बदलाव की तरफ इशारा किया था।

          किरण बेदी ने न सिर्फ एक पुलिस अफसर के तौर पर कैदियों की दशा को सुधारने के लिए एवं महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया बल्कि उन्होंने खुद को भी एक सशक्त राजनेता और बेहतरीन समाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी पेश किया है।


सामाजिक कार्यकर्ता आइ पी एस किरण बेदी – IPS Kiran Bedi as a Social Worker

          किरण बेदी एक पुलिस ऑफिसर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक समाजसेवी के रुप में भी काम करती रहती हैं। उनके कुछ सामाजिक काम इस प्रकार हैं- साल 2001 में वे समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में चलाए गए ”इंडिया अगेंस्ट करप्शन” आंदोलन में शामिल हुईं।

          किरण बेदी ने महिला सशक्तिकरण, अशिक्षा जैसे मु्ददों को उठाने समेत नशामुक्ति के उद्देश्य को लेकर नवज्योति इंडिया फाउंडेशन (NIF) नाम से एक NGO लॉन्च किया था।

          किरण बेदी ने 1994 में कैदियों की स्थिति में सुधार कार्य, पुलिस सुधार, जेल सुधार, ग्रामीण और सामुदायिक विकास कार्य करने समेत महिला सशक्तिकरण को लेकर इंडिया विजन फाउंडेशन की भी स्थापना की थी।

          किरण बेदी लोगों के पारिवारिक विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से एक टीवी कार्यक्रम ‘आप की कचहरी’ को होस्ट भी करती थीं। जो काफी लोकप्रिय हुआ था। 


IPS Kiran Bedi Biography in Hindi
PC-Google


राजनीतिक सफ़र (Political Life)

          2014 के आम चुनावों से पहले, बेदी ने अपनी पसंद नरेंद्र मोदी के पीछे पसंदीदा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में रखी। 15 जनवरी 2015 को, भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की उपस्थिति में किरण बेदी को पार्टी में शामिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के एक दिन बाद बेदी पार्टी में शामिल हुईं। 


आइ पी एस किरण बेदी की प्रमुख उपलब्धियां एवं पुरस्कार – IPS Kiran Bedi Awards


> साल 1968 में किरण बेदी को एनसीसी कैडेट अधिकारी पुरस्कार से नवाजा गया।

> साल 1972 में किरण बेदी को देश की पहली महिला IPS ऑफिसर बनने का गौरव हासिल हुआ।

> साल 1976 मे किरण बेदी ने नेशनल वुमन लॉन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

> साल 1979 में किरण बेदी ने अकाली-निरंकारी संघर्ष के दौरान हिंसा को रोकने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई थी, इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

> साल 1980 में किरण बेदी को वुमन ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया।

> साल 1992 में किरण बेदी को इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड से नवाजा गया था।

> साल 1994 में किरण बेदी को उत्कृष्ट सरकारी सेवा के लिए रामन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

> साल 1995 में किरण बेदी को समुदाय सेवा के लिए लायंस क्लब द्वारा लायंस ऑफ़ द ईयर पुरस्कार दिया गया।

> साल 2004 में किरण बेदी को बेहतरीन सेवा के लिए यूनाइटेड नेशन मैडल से पुरस्कृत किया गया।

> साल 2005 में किरण बेदी को जेल और दंड प्रणाली में सुधार एवं सामाजिक न्याय के लिए अखिल भारतीय ईसाई परिषद द्वारा ‘‘मदर टेरेसा मेमोरियल राष्ट्रीय पुरस्कार” से नवाजा गया।

> साल 2006 में किरण बेदी को द वीक द्वारा देश की सबसे अधिक प्रशंसित महिला के रुप में नवाजा गया।

> साल 2009 में किरण बेदी को आज तक टीवी चैनल द्दारा महिला उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया।

> साल 2013 में किरण बेदी को राय यूनिवर्सिटी द्धारा ऑनरी डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ पब्लिक सर्विस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

> साल 2014 में किरण बेदी को सामाजिक प्रभाव डालने के लिए “लो ओरियल पेरिस फेमिना महिला पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।


किरण बेदी द्धारा लिखीं गईं किताबें – Kiran Bedi Books


          किरण बेदी ने आईपीएस, राजनेता, टेनिस प्लेयर और समाजसेवा के तौर पर ही खुद को साबित नहीं किया, बल्कि उनके अंदर लेखक के भी गुण है।

          उन्होंने आई डेयर /I Dare, क्रिएटिंग लीडरशिप /Creating Leadership , इट्स ऑलवेज पॉसिबल/It's always possible, What went wrong & Why जैसी कई किताबें लिखी हैं। इसके अलावा वे मलेशिया में लीडरशिप ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट आइक्लिफ (Iclif) में विजिटिंग फैकल्टी भी हैं।

Read here -

50+ Kiran Bedi Quotes In Hindi  किरण बेदी के अनमोल विचार

आईपीएस किरण बेदी पर बनी बायोपिक – IPS Kiran Bedi Biopic


          देश की पहली महिला ऑफिसर किरण बेदी के प्रभावशाली और प्रेरणात्मक जीवन से प्रभावित होकर एक ऑस्ट्रेलियन फिल्म मेकर ने उनकी लाइफ पर ‘यस मैडम सर’ नाम की बायोपिक भी बनाई है। इस फिल्म को दुनिया के कई फिल्म महोत्सवों में भी दिखाया जा चुका है। 


अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER

Post a Comment

0 Comments