Failure leads to Success


असफलता के बाद हौसला रखना आसान है,


सफलता के बाद विनम्रता रखना उतनाही मुश्किल। 


Failure leads to Success
Failure leads to Success


       
           सफलता और असफलता ये दो शब्द एकदूजे से विपरीत है, लेकिन साथ मे ही रहते है अच्छे दोस्तों की तरह। फर्क सिर्फ इतना है, हमें सफलता मिलने पर निखर जाते है, असफलता मिलने पर बिखर जाते है। 'असफलता' शायद ही कोई होगा, जिसे अच्छी लगती हो। हर कोई जीवन मे सफल बनना चाहता है। लेकिन सफलता आसानी से थोड़ी ही मिलती है। सफलता की सीढ़ी चढ़ते वक़्त हमें पहली सीढ़ी पे ही असफलता का सामना करना ही पड़ता है। ये १०० प्रतिशद सही है, जो कभी असफल नहीं हुआ वो कभी सफल भी नहीं हो सकता। असफलता हमारी ज़िन्दगी मे कभी रुकावट डालने नहीं आती, सफलता की और ले जाने आती है। सफलता पहले से की गयी तयारी पर निर्भर है, और बिना कोई तयारी के असफलता निश्चित है। 

          सफलता पाने के लिए क्या करना चाहिए ? असफलता की सीढ़ी को पार कर के सफलता की शिखर पे कैसे बढ़ना चाहिए ? आमतौर पर देखा जाता है, हम अपनी असफलता का दोष दुसरो को देते है। जैसे की पेपर काफी कठीन [tough] था, पेपर ही पाठ्यपुस्तक के बाहर [out of syllabus] का था। काम [job] मिलने ही वाली था, पर वहा जगह [vacancy] नहीं थी। पदोन्नति [promotion] होने ही वाली थी पर कंपनी ही घाटे मे चल रही है। और कही महारथी तो ऐसे भी देखे है, जो कहते है, हमारे हुशारी [talent] की कदर ही नहीं की वरना हम तो यूनिवर्सिटी मे टॉपर आ जाते, ऐसा कहकर अपनी असफलता को सबके सामने हवा मे उड़ा देते है लेकिन ये तो कोशिश है उनकी जो दुनिया से अपनी असफलता छुपाना चाहते है। कही लोग अपने नसीब को कोसते है। लेकिन हम सबको एक अच्छे विचार के साथ आगे बढ़ना होगा। 

          सबसे पहले तो हमें मानना होगा की हम असफल हुए है। हमारी गलती कहा हुई है, ये देखना होगा। असफलता अपने साथ प्रयास का अवसर भी लाती है। असफलता की जिम्मेदारी हमें लेनी होगी, सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ना होगा। सफलता के लिए फिरसे योजना बनानी होगी और याद रखना होगा, जो गलती पहले हुई है वो दोबारा नहीं होगी। आनेवाले अवसर का डटकर सामना करे, मुसीबत से ना घबराये। सफलता आपसे ज्यादा दूर नहीं रह पाएगी।


Failure leads to Success
Failure leads to Success



            एक सत्यघटना पर आधारित कहानी बताती हु। एक लड़का था जो पाठशाला मे जाया करता था। लेकिन उसे बाकी बच्चो की तरह कुछ ज्यादा याद नहीं रहता था। एक दिन उसे मंदबुद्धि कहकर पाठशालासे निकाल दिया गया। लगभग ३ महीने ही वो स्कूल जा पाया। फिर उसकी प्रारंभिक पढाई उसकी माँ ने घर पे ही ली। बाद मे वो स्वयंपढाई [self study] करने लगा। 
          
           १२ वर्ष की उम्र मे उस लड़के को कान मे कोई संक्रमण हो गया, उसकी वजह से वो अपनी सुनने की शक्ति खो बैठा। लेकिन उसमे भी वो लड़केने सकारात्मक सोचा। जो हुआ अच्छा हुआ, काम करते वक़्त बाहर की आवाज़ तो नहीं आएगी। इस अंदाजसे वो आगे बढ़ा। कुछ दिन पश्चात उसने नौकरी करने का सोचा, वहा भी उसे ''कुछ काम का नहीं है, न ही सुनाई देता है, न ही कुछ करने लायक है'' ये कहकर निकाल दिया गया। 

              लेकिन उसने आज भी हार नहीं मानी। उसकी ज़िद ने, उसकी प्रयासने, उसकी काम करने की लगन ने ९९९९ बार असफल होने के बाद वो आज सफलता के मुकाम तक पहुंच गया। क्योंकि वो असफल होने के बाद एक बात हमेशा कहता था, असफल तो मेरा तरीका हुआ है, मै नहीं। बहोत सारे कोशिशों के बाद आज हम जिस प्रकाश मे बैठे है, इस लाइट की खोज की है। वरना आज भी हमें मोमबत्ती, मशाले जलानी पड़ती। जी सही कहा, मै बात कर रही हु थॉमस एडिसन की। जिन्होंने सारी दुनिया मे उजाला करके अपना भी नाम रोशन कर दिया और अपनी लगातार कोशिशोंसे सफलता का मुकाम हासिल कर लिया।

Failure is success in progress 


              जो हार का सामना डटकर करता है, वो जीतता ही है। सफल होने का कोई मंत्र नही हैं। यह आपके द्वारा की गयी तैयारी, कठिन परिश्रम का परिणाम हैं। सफलता अक्सर अनुभव से आती है, पहले प्रयास मे ही नहीं आती। कभी हार मत मानो। आज कठिन है, लेकिन कल के बाद का दिन जरूर सुनहरा होगा। असफलता मिलने का ये बिलकुल मतलब नहीं की आपमें सफल होने की काबिलियत नहीं। सफल होने के लिए प्रयास ना करना, ये सबसे बड़ी असफलता है। 


          असफलता का अपना शिक्षक समझो, जो हमें अपनी कमियां बार बार बताता है और उन्नती के और ले जाता है। 

Failure leads to Success
Failure leads to Success





''एक मिनिट की सफलता बरसो की असफलता की कीमत चूका देती है।'' 
                                                                                                                         - अब्दुल कलाम  

Thank you for reading! Keep sharing!

आपके किसी भी प्रश्न एवं सुझावों का स्वागत है। जुड़े रहने के लिए Subscribe करें। धन्यवाद। 

अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER