M.S. Dhoni - The Untold Story जानिए धोनी का पहला प्यार

 

         


M.S. Dhoni - The Untold Story

         भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, यह नाम कोई आम नाम नहीं है। हेलीकाप्टर शॉट के जनक ‘कैप्टन कूल’ धोनी ने अपने अंदाज़ से करोड़ों का दिल जीता है। धोनी ‘माही’ के नाम से भी मशहूर हैं। धोनी ने अपना रुतबा बहुत ही कम समय में कायम कर लिया था। भारतीय टीम यदि किसी मैच में फंस जाती थी तो धोनी ही टीम के लिए संकटमोचक साबित होते थे। दवाब से टीम को उबारने और मैच जिताने के कारण ही उन्हें मैच फिनिशर भी कहा जाता है। 

          महेंद्र सिंह धोनी का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में रांची, झारखण्ड में 7 जुलाई 1981 को हुआ था। धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी और उनकी माँ का नाम देवकी धोनी है। धोनी के एक बड़े भाई जिनका नाम नरेन्द्र सिंह धोनी और एक बहन जिनका नाम जयंती है। धोनी ने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की। धोनी के पिता रांची में एक स्टील बनाने वाली कंपनी में काम करते थे।

        2005 में धोनी की पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे में खेली गई 148 रनों की पारी ने धोनी के आक्रामक खेल का परिचय दे दिया था। धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेलें हैं जिसमें 144 पारियां हैं और उसमें उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाएं हैं। टेस्ट में उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाएं हैं। धोनी ने 256 कैच और 38 स्टंपिंग की हैं। उनका एक पारी का सर्वाधिक स्कोर 224 है।

         धोनी ने वनडे में 350 मैच खेले हैं जिसमें 297 पारियां शामिल हैं। उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। धोनी ने 321 कैच और 123 स्टंपिंग की हैं। धोनी के नाम वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक हैं और 1 विकेट भी उनके नाम है। उनका सर्वाधिक स्कोर 183 नॉटआउट है जो उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 2005 में बनाया था। धोनी ने टी20 में 98 मैच खेलें हैं जिसमें 85 पारियां हैं। 37.60 की औसत से धोनी ने 1,617 रन बनाए हैं। उन्होंने 57 कैच और 34 स्टंपिंग की हैं। धोनी का सर्वाधिक स्कोर 56 है।

          धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल जीता है (2010, 2011 और 2018) धोनी ने 211 आईपीएल मैचों में 40 की औसत से 4,669 रन बनाएं हैं। उन्होंने अब तक 118 कैच और 39 स्टंपिंग, 23 अर्धशतक भी किये हैं। उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 84 नॉटआउट है।

         एक समय ऐसा भी था जब धोनी का नाम कई हाई प्रोफाइल अभिनेत्रियों से जुड़ा। धोनी की कहानी का नया अध्याय उनकी शादी से शुरू हुआ। धोनी 4 जुलाई 2010 को अपनी अपने पाठशाला की सहपाठी साक्षी सिंह रावत से शादी के बंधन में बंध गए थे। साक्षी देहरादून से ताल्लुक रखती हैं। 6 फ़रवरी 2015 को इन दोनों के यहाँ एक लक्ष्मी ने जन्म लिया, उसका नाम उन्होंने जीवा रखा। 

धोनी द अनटोल्ड स्टोरी -

        धोनी ने कई जाहिरात में काम किया है। कई रियलिटी शोज़ में भी गए हैं। M.S. Dhoni - की Story असली तौर पर 2016 में उनकी बायोपिक “धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” {M.S. Dhoni - The Untold Story} के रूप में लोगों के सामने आई। इस फिल्म में धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

10 Unknown Interesting Facts About M. S. Dhoni

           M.S.Dhoni के बारे में 10 ऐसी बातें जिसे बहुत ही कम लोग जानते है - 

                 चलो, आज हम जानते है धोनी से जुड़ी 10 अहम बातें- 

1- ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान -

          धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी जीती है।  भारत धोनी की कप्तानी में आईसीसी की टी20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013) का खिताब जीत चुका है। 

2- क्रिकेट नहीं फुटबॉल था पहला प्यार -

          भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी का पहला प्यार फुटबॉल था। वे अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। फुटबॉल से उनका प्रेम रह रहकर ज़ाहिर होता रहा है, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में वे चेन्नइयन एफ़सी टीम के मालिक भी हैं। 

3- मोटर रेसिंग से भी ख़ास लगाव -

          धोनी को मोटर रेसिंग से भी ख़ासा लगाव रहा है. उन्होंने मोटर रेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है। आमदनी के मामले में एमएस धोनी झारखंड में सबसे ज़्यादा टैक्स अदा करने वाले शख़्स हैं। भारत में सबसे ज़्यादा करदाताओं में उनका नाम शामिल है। वे हर साल करीब 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा कर देते हैं। 

4- सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल

          महेंद्र सिंह धोनी 2011 में भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए। धोनी कई बार ये कह चुके हैं कि भारतीय सेना में शामिल होना उनके बचपन का सपना था। 

5- जान अब्राहम के बालों के दीवाने -

          धोनी अपने बालों के स्टाइल के लिए भी मशहूर रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ धोनी के लंबे बालों के दीवाने थे। कभी लंबे बालों के लिए जाने जाने वाले धोनी समय समय पर हेयर स्टाइल बदलते रहे हैं। धोनी फिल्म स्टार जान अब्राहम के बालों के दीवाने रहे हैं। 

6- 15,000 फ़ीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई्ं -

          2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप लगाने वाले पहले स्पोर्ट्स पर्सन बने। उन्होंने पैरा ट्रूपर ट्रेनिंग स्कूल से ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15,000 फ़ीट की ऊंचाई से पांच छलांगें लगाई्ं, जिनमें एक छलांग रात में लगाई गईं थीं। 

7- मोटरबाइक के दीवाने -

          धोनी मोटरबाइक्स के ख़ासे दीवाने हैं।  उनके पास एक से बढ़कर एक करीब दो दर्जन आधुनिकतम मोटर बाइक मौजूद हैं। महेंद्र सिंह धोनी को कारों का भी बड़ा शौक है। 

8- एडम गिलक्रिस्ट को मानते हीरो -

          धोनी बचपन में एडम गिलक्रिस्ट के खेल से बहुत प्रभावित थे। वह सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर के भी फैन हैं। 

9- सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर -

          एक समय ऐसा भी था जब धोनी दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर थे। इनकी आमदनी क्रिकेट से सन्यास लेने के पहले करोड़ों मे थी। 

10- रेलवे में नौकरी की -

          धोनी को बतौर क्रिकेटर पहली नौकरी भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के तौर पर मिली।  इसके बाद वे एयर इंडिया की नौकरी करने लगे। इसके बाद वे एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अधिकारी बन गए। 

FAQs -

1. महेंद्र सिंह धोनी ने कब संन्यास लिया?

> महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से संन्यास लिया था।


2. धोनी ने अपने पहले वनडे मैच में कितने रन बनाए थे?

> धोनी ने अपने पहले वनडे मैच में 0 रन बनाए थे।


3. महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का क्या नाम है?

> महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है।


4. धोनी के माता-पिता का क्या नाम है?

> धोनी के माता-पिता का नाम पान सिंह और देवकी देवी है।


5. धोनी किस टीम से आईपीएल खेलते हैं?

> धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से टीम आईपीएल खेलते हैं।


Thank you for reading. Keep sharing.

 Follow us here WhatsApp channel 


Post a Comment

0 Comments