Srikanth Bolla - Blind By Sight, Bright By Vision

 

PC-Google




नाम (Name) - श्रीकांत बोला

जन्मदिन (Birthday) - 7 जुलाई 1992

पिता (Father) - दामोदर राव

माता (Mother) - वेंकटम्मा

धर्म (Religion) - हिंदू


Srikanth Bolla - Blind By Sight, Bright By Vision


          श्रीकांत का जन्म 1992 में आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम के सीतारामपुरम गांव में एक किसान परिवार में हुआ था, जब उनकी आंखें अलग दिखी तो डॉक्टर से जांच कराई तो पता चला कि वो देख नहीं सकता। 

          दृष्टिबाधित जन्मे श्रीकांत के माता-पिता को लोगो एवम् परिवार के कुछ लोगो द्वारा सलाह दी गई कि वे उसे एक अनाथालय में छोड़ दें। कुछ ने तो उसके माता-पिता को बच्चे को मरने देने की सलाह भी दी। लेकिन श्रीकांत की किस्मत में कुछ ओर ही था। 

        श्रीकांत का बचपन कई कठिनाइयों से गुजरा। उनके परिवार की मासिक आय लगभग 1,600 रुपए थी। किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है, जो खुद पर भरोसा और अपनी मेहनत से कुछ कर दिखाने का दम रखते हैं।

          वे जन्म से ही अंध है। उस समय कोई सोच भी नहीं सकता था, कि श्रीकांत एक दिन दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक से शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे ,और एक अच्छे उद्योगपति बनने से पहले ही सौ करोड़ का कारोबार करेंगे और सैकड़ों लोगों को रोजगार देंगे। 

          बचपन से ही शिक्षकों और समाज ने बहुत नजरअंदाज किया। उसे स्कूल की कक्षा में सबसे पीछे बैठाया गया और अदृश्य होने का एहसास कराया गया। लेकिन उनके माता-पिता ने अपने बेटे के लिए सभी के साथ हो रहे अन्याय एवम् भेदभाव के लिए लड़ाई लड़ी।

          श्रीकांत ने बताया, "मेरे माता-पिता, दामोदर राव और वेंकटम्मा बहुत परेशान हो गए थे कि उनका बच्चा अंधा पैदा हुआ है, लेकिन हर स्तर पर, जब से उन्होंने मुझे ग्रामीण क्षेत्र के एक स्कूल में दाखिला करवाया, उन्हें व्यवस्था से लड़ना पड़ा। अपनी शिक्षा के दौरान हर स्तर पर चुनौतियों का सामना करने के बावजूद मुझमें हमेशा कुछ अलग करने की ललक थी।”

         श्रीकांत बचपन से ही पढ़ने में तेज थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद श्रीकांत ने 10वीं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की। उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई, वह दसवीं के बाद साइंस पढ़ना चाहते थे। लेकिन उनके ब्लाइंड होने के कारण, उन्हें इसकी इजाज़त नहीं मिली।

         श्रीकांत भी कहां हार मानने वालों में से थे। कई महीनों की लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार श्रीकांत को साइंस पढ़ने की इजाज़त मिली और इसी के साथ श्रीकांत देश के पहले ब्लाइंड बने, जिन्हें दसवीं के बाद साइंस पढ़ने की अनुमति मिली। इसके बाद श्रीकांत ने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा।

        श्रीकांत को अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करते ही अमेरिका के मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (MIT) में प्रवेश मिला। इसी के साथ ही श्रीकांत देश के पहले ऐसे ब्लाइंड स्टूंडेंट बने, जिन्होंने MIT से शिक्षा प्राप्त की।

         अमेरिका से अपनी शिक्षा लेने के बाद श्रीकांत ने हैदराबाद में अपनी कंपनी [Bollant Industries] की शुरुआत की। श्रीकांत ने लोगों के खाने-पीने के समान की पैकिंग के लिए कंज्यूमर फूड पैकेजिंग कंपनी का गठन किया। इस कंपनी की शुरुआत श्रीकांत ने 8 लोगों की एक टीम से की।

         उन्होंने इस कंपनी में सबसे पहले आस-पास के बेरोजगार लोगों को जोड़ा। जिसमें श्रीकांत ने ब्लाइंड लोगों को काम दिया। जब श्रीकांत की कंपनी अच्छी रफ़्तार पकड़ने लगी तो फंडिंग की दिक्कत आना शुरू हुई।

         सफलता का मार्ग उनके अंधेपन और संसाधनों की कमी के कारण संघर्षों से भरा था। लेकिन श्रीकांत इससे पीछे हटने वाले थोड़ी थे, उन्होंने कई फंडिंग कंपनियों से और निजी बैंकों से फंड जुटाकर अपने काम को आगे बढ़ाया। श्रीकांत की कंपनी ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। आज श्रीकांत की कंपनी के तेलंगाना और हैदराबाद में चार प्लांट है, जिसमें हज़ारों की संख्या में कर्मचारी कार्यरत है।

          श्रीकांत कहते हैं कि जब सारी दुनिया उनसे कहती थी कि वह कुछ नहीं कर सकते तो वह उनसे कहते थे कि वह सब कुछ कर सकते हैं। आज जिस मुकाम पर श्रीकांत हैं, उन्होंने अपनी इस बात को साकार भी कर दिखाया है। श्रीकांत कहते है कि अगर आपको अपनी जिंदगी की जंग जीतनी है, तो सबसे बुरे समय में धैर्य बनाकर रखने से सफलता जरूर मिलेगी।

कौन हैं श्रीकांत बोला की पत्नी? (Srikanth Bolla Wife) 

        अब अगर श्रीकांत की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो उन्होंने साल 2022 में स्वाती (Veera Swathi) से शादी की थी। कुछ समय पहले ही श्रीकांत और स्वाती माता-पिता बने हैं। दोनों की एक बेटी है।

श्रीकांत बोला पर बन रही है बायोपिक - 

          श्रीकांत बोला के किरदार में नजर आएंगे राजकुमार राव (Srikanth Movie Trailer) हाल ही में, फिल्म 'श्रीकांत' का ट्रेलर रिलीज हुआ है और जैसे ही फिल्म का ट्ट्रेलर आउट हुआ, दर्शकों ने राजकुमार राव की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया। इस फिल्म में राजकुमार राव एक नेत्रहीन बिजनेसमैन श्रीकांत बोला (Shrikant Bolla) का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर जितना शानदार है, उससे भी ज्यादा राजकुमार राव की एक्टिंग में दम है। यह मूवी 10 मई, 2024 को रिलीज होने वाली है।


Srikanth Bolla Awards and Achievements -

> Distinguished Youth Service Award

> Youth Excellence Award by the Telugu Fine Arts Society of New Jersey

> Entrepreneur of the Year at NDTV Indian of the Year Award 2015

> Emerging Leadership Award by ECLIF Malaysia - 2016

> Emerging Entrepreneur of the Year by CII - 2016

> Emerging Winner in SME - Pride of Telegana Awards 2018

> Business Line Young Change Maker Award 2018

>2nd Place at the 93rd India Science Congress

> Entrepreneur of the Year by One Young World - 2019

>Nava Nakshatra Sanmanam Award by TV9 - 2019

>Young Global Leaders 2021


        श्रीकांत बोला की जीवन कहानी वास्तव में प्रेरणादायक है। जहा चाह है, वहा राह है। 


Thank you for reading. Keep sharing.

 Follow us here WhatsApp channel 

Post a Comment

0 Comments