संपर्क के धागे है जिसके विशेष,
गांव से देश और देश से विदेश,
हिंदी को रखे सब सहेज।
हिंदी भाषा का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है। हिंदी का क्षेत्र बहुत विशाल है क्योकि हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। हिंदी की अनेक बोलियाँ है इन बोलियों में ब्रजभाषा और अवधी प्रमुख हैं ये बोलियाँ हिंदी की शक्ति है। इनमें से कुछ का इस्तेमाल उच्च श्रेणी के साहित्य रचना में किया गया है। कबीर दास, सूरदास, तुलसीदास, मलिक मुहम्मद जायसी, मीराबाई जैसे कवियों की रचनाएँ इसका एक प्रमुख उदाहरण हैं। हिंदी की बोलियों में प्रमुख हैं - अवधी, ब्रजभाषा, बुंदेली, भोजपुरी, हरियाणवी, बघेली राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, मालवी, झारखंडी,हरियाणवी कुमाउँनी, कन्नौजी,आदि.
किसी भी आजाद देश की अपनी एक राष्ट्रभाषा होती है, जो उस देश का गौरव होती है तथा राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के स्थायित्व के लिए पूरे देश में उसका उपयोग किया जाता है। इसी तरह हर देश की अपनी एक राजभाषा होती है, राजभाषा मतलब सरकारी कामकाज की भाषा और जिससे एक आम नागरिक सरकार के कामकाज को समझ सके।
हिंदी भाषा में सभी गुण है। यह अपने आप में पूर्ण रूप से एक सक्षम भाषा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि हिंदी भाषा जैसे लिखी जाती है, वैसे ही बोली भी जाती है। दूसरी कई भाषाओं में ऐसे अक्षर होते है जो साइलेंट होते हैं और उनका उच्चारण भी लोग अलग-अलग करते हैं, लेकिन हिंदी में ऐसा नहीं होता, इसीलिए हिंदी को बहुत सरल भाषा बोलते है, इसलिए हिंदी कोई भी बहुत आसानी से सीख और बोल सकता है।
हिंदी के महत्व को देखते हुए प्रत्येक 14 सितम्बर को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस एक ऐसा दिन है जिस दिन सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में बाधा जाता है।
आजादी से पहले ही यह निर्णय ले लिया गया था कि स्वंत्रता के बाद भारत की राजभाषा हिंदी ही होगी। फिर स्वतंत्र भारत की संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को हिंदी भाषा को भारत संघ की राजभाषा (Official Language of the Union) के रूप में मान्यता दे दी। अब यह बात कि हिंदी दिवस 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है ? तो बता दें कि इसी दिन साल 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को नवगठित राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया, जो अब भारत देश में ही नहीं बल्कि विश्व के तमाम देशों में मनाया जाता है। इस दिन पाठशालों और सरकारी कार्यालयों में हिंदी भाषा, साहित्य और लेखन पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
भारत के कुछ राज्यों की बोली
(Regional Languages of India by State)
गोवा की भाषा – मराठी
तमिलनाडु की भाषा – तमिल
तेलगाना की भाषा- तेलुगु
आध्र प्रदेश की भाषा – तेलुगु
असम की भाषा – असमिया
गुजरात की भाषा – गुजरती
बिहार की भाषा – भोजपुरी/हिंदी
हरियाणा की भाषा – हिंदी
पंजाब की भाषा- हिंदी /पंजाबी
हिमाचल प्रदेश की भाषा- हिन्दी
मध्य प्रदेश की भाषा- हिन्दी
महाराष्ट्र की भाषा- मराठी
केरल की भाषा- मलयालम
मिजोरम की भाषा- मिजो
ओडिशा की भाषा- ओडिया
राजस्थान की भाषा- हिन्दी
पश्चिमी बंगाल की भाषा- बगला
छत्तीसगढ़ की भाषा- छतीसगढ़ी हिन्दी
उतराखंड की भाषा – हिंदी
दिल्ली की भाषा- हिंदी
झारखण्ड की भाषा – हिंदी
हिंदी भाषा से जुड़े रोचक तथ्य
(Interesting Facts About Hindi Language)
> हिंदी भाषा की पहली कविता ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।
> हिंदी भारत की उन 7 भाषाओ में से एक है जिनका इस्तमाल वेब एड्रेस बनाने में किया जाता है।
> भारत में सबसे ज्यादा बोली जानेवाली भाषा हिंदी है, लगभग 77% लोग हिंदी बोल सकते है, समझ सकते है और लिख भी सकते है।
> विश्व में सर्वाधिक बोली जानेवाली भाषाओं में हिंदी का चौथा स्थान है।
> हिंदी भाषा सबसे सरल और लचीली भाषा है।
> हिंदी में सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाने वाला शब्द है “नमस्ते” है।
> हिंदी भाषा की सबसे अच्छी बात यह है की आप इसे जेसे लिखते हो वैसे बोलते भी हो।
> इंटरनेट पर ज्यादातर इस्तेमाल अंग्रेजी भाषा का होता है लेकिन फिर भी हर 5 में से 1 व्यक्ति इंटरनेट को हिंदी में चलाना पसंद करता है और यूट्यूब पे आजकल की युवापीढ़ी हिंदी मे ही वीडियो देखना पसंद करती है।
हिंदी दिवस पर कोट्स
Quotes on Hindi Diwas
1. हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है, हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. हिन्दी है भारत की आशा, हिन्दी है भारत की भाषा।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
4. हिन्दुस्तान की है शान हिन्दी, हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी, एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी, हर दिल का अरमान है हिन्दी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. हिन्दी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं, दिल हमारा एक है और एक हमारी जान हैं।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. हम सब का अभिमान है हिन्दी, भारत देश की शान है हिन्दी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
8. सरस, सरल मनोहारी है, अपनी हिंदी प्यारी है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
9. हिन्दी मेरा इमान है, हिन्दी मेरी पहचान है, हिन्दी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा, हिन्दी है हमें बड़ी प्यारी, हिन्दी की सुरीली वाणी, हमें लगे हर पल प्यारी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
11. हिन्दी आशीर्वाद सी है, अंग्रेजी एक आफत है, हिंदी मात्र भाषा नहीं, हिंदी हमारी विरासत है।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
12. हाथ में तुम्हारे देश की शान, हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
13. भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ, मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
14. आज स्याही से लिख दो तुम अपनी पहचान, हिंदी से है हिंदुस्तान की शान।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
15. बिछड़ जाएंगे अपने हमसे, अगर अंग्रेजी टिक जाएगी, मिट जाएगा वजूद हमारा, अगर हिंदी मिट जाएगी।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी भाषा पे अनमोल विचार -
“हिंदी हृदय की भाषा है, जिसकी वजह से हमारे शब्द हृदय से निकलते हैं और हृदय तक पहुँचते हैं।”
– अज्ञात
“कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता। भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी है।”
– थास्मिस डेविस
“निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।”
– भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
“जब तक इस देश का राजकाज अपनी भाषा (हिन्दी) में नहीं चलता, तब तक हम यह नहीं कह सकते कि इस देश में स्वराज्य है।”
– मोरारजी देसाई
“मेरा आग्रहपूर्वक कथन है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति हिन्दी भाषा के अध्ययन में लगावें। हम यही समझे कि हमारे प्रथम धर्मों में से एक धर्म यह भी है।”
– विनोबा भावे
“हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है।”
– सुमित्रानंदन पंत
“जो सम्मान, संस्कृति और अपनापन हिंदी बोलने से आता है, वह अंग्रेजी में दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता है।”
– अज्ञात
“हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।”
– लालबहादुर शास्त्री
“हिन्दी सरलता, बोधगम्यता और शैली की दृष्टि से विश्व की भाषाओं में महानतम स्थान रखती है।”
– डॉ. अमरनाथ झा
“परदेशी वस्तु और परदेशी भाषा का भरोसा मत रखो अपने में अपनी भाषा में उन्नति करो।”
– भारतेंदु हरिश्चन्द्र
“हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।”
– मैथिलीशरण गुप्त
“जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।”
– डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
“हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।”
– पंडित गोविंद बल्लभ पंत
“हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।”
– डॉ. जाकिर हुसैन
“देश की किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और वह (भारत में) केवल हिन्दी ही हो सकती है।”
– श्रीमती इंदिरा गांधी
shrutimundada.com की तरफ से आप सभी को “हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”।
1 Comments
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
ReplyDelete