पी. वी. सिंधु जीवन परिचय
पुसरला वेंकट सिंधु एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं। मार्च 2015 में सिंधु को खेलों में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
पी. वी. सिंधु का जन्म एवं परिवार और शिक्षा -
पुसरला वेंकट सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 के दिन हैदराबाद, भारत में पी.वी.रमण और पी.विजया के घर हुआ था। उनके माता-पिता दोनों राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। उनके पिता रमण जो 1986 के सियोल एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबॉल टीम के सदस्य थे। खेल में उनके अदभुद योगदान के लिए साल 2000 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।उनकी एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम पी.वी. दिव्या हैं जो की एक डॉक्टर है। उन्होंने यूएस बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनुराग कुमार से शादी कर ली।
पीवी सिंधु ने अपनी शिक्षा औक्सिलियम हाईस्कूल, हैदराबाद और सेंट एन कॉलेज फॉर विमेन, हैदराबाद में की।
पी.वी सिंधु का प्रेरणास्थान -
पी.वी सिंधु 2001 में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुलेला गोपीचंद की जीत से प्रेरित थीं तबसे उन्होंने बैडमिंटन खेलने की ठान ली।
पी.वी सिंधु के पति का नाम-
पी.वी सिंधु ने अभी तक विवाह नहीं किया है। वो अभी सिंगल है।
पी.वी सिंधु के राष्ट्रीय अवार्ड -
> सितंबर 2013 को बैडमिंटन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
> मार्च 2015 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
> अगस्त 2016 को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।
> जनवरी 2020 में में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ,पद्म भूषण पुरस्कार से सिंधु को सम्मानित किया गया।
पी.वी सिंधु के बारे मे रोचक जानकारी -
> पुसरला वेंकट सिंधु ने 8 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था।
> सिंधु एक मेहनती खिलाड़ी हैं। वह अपने दिनचर्या का सख्ती से पालन करती हैं और वह हर सुबह 4:15 पर बैडमिंटन का प्रैक्टिस शुरू कर देती हैं।
> पी.वी अंबुजा सीमेंट अखिल भारतीय रैंकिंग जीती है। उसने इस चैंपियनशिप में एक खिताब जीता।
> पी.वी सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर ओलंपिक फाइनल में अपनी जगह बनाई।
> वर्ष 2014 में एनडीटीवी द्वारा उन्हें “Indian of the year” से नवाजा गया था।
> 2015 मकाऊ ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपनी जीत के लिए उन्हें बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से US$14,000 मिले।
> 2016 मलेशिया मास्टर्स में अपनी जीत के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से 7,000 अमेरिकी डॉलर मिले।
> 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में सिंधु भारत की ध्वजवाहक थीं।
जुलाई 2013 से, पीवी सिंधु भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के साथ हैदराबाद कार्यालय में असिस्टेंट स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। 2016 में, रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने उन्हें डिप्यूटी स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में प्रमोट किया। उन्हें ब्रिजस्टोन इंडिया का पहला ब्रांड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया था।
FAQ'S-
1. पीवी सिंधु कौन है ?
> पीवी सिंधु एक भारतीय बैटमिंटन खिलाडी है।
2. पीवी सिंधु के पति का नाम क्या है ?
> पीवी सिंधु अभी तक अविवाहित है इनकी अभी तक शादी नहीं हुई है।
3. पीवी सिंधु का पूरा नाम क्या है ?
> पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है।
4. पीवी सिंधु किस राज्य की है ?
> पीवी सिंधु हैदराबाद राज्य की रहने वाली है।
5. पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलम्पिक में कौन सा पदक जीता ?
> पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता।
अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे।
0 Comments