Mithali Raj Biography in Hindi - मिताली राज


Mithali Raj Biography in Hindi - मिताली राज
PC-Google

Mithali Raj Biography in Hindi - मिताली राज

          आज हम बात करेंगे भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की। मिताली राज का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। मिताली राज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी है। वह एक मात्र ऐसी महिला क्रिकेटर है, जिसमें वन डे क्रिकेट में 6000 से अधिक रन बनाए है और इसके अलावा मिताली लगातार 7 मैचों में अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी है। मिताली राज की कप्तानी मे भारतीय क्रिकेट टीम 2 बार वनडे में फाइनल खेल चुकी है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे  Mithali Raj Biography in Hindi/मिताली राज के बारे में -

मिताली राज की प्रारंभिक जीवन -

          मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान राज्य के जोधपुर शहर में तमिल परिवार में हुआ, मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट की वर्तमान कप्तान है। मिताली राज का पूरा नाम मिताली दोराई राज है। भारती महिला कप्तान मिताली राज के पिता दोराई राज जो भारतीय वायु सेना में अधिकारी थे, अब रिटायर्ड हो चुके है। मिताली राज की माता लीला राज भी एक अधिकारी रह चुकी है, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण उन्होंने जॉब छोड़ दी थी। मिताली राज के भाई का नाम मिथुन राज है। वर्तमान में मिताली राज और उनका परिवार भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में रहता है। 

Mithali Raj Biography in Hindi - मिताली राज
PC-Google


         मिताली राज आज भले ही दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेटर में से एक है लेकिन मिताली राज को बचपन में डांस/नृत्य का बड़ा शौक था। मिताली राज ने आठ सालों तक शास्त्रीय नृत्य की शिक्षा ली। उन्होंने कई स्टेज शो भी किए है। हालांकि डांस के साथ-साथ मिताली राज क्रिकेट भी खेलती थी। मिताली ने अपने भाई मिथुन राज के साथ सेंट जोह्न्स स्कूल हैदराबाद में क्रिकेट की कोचिंग भी ली है। मिताली अक्सर लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी। क्रिकेट खेलने के कारण मिताली डांस पर ध्यान नहीं दे पाती थी। ऐसे में एक दिन उनके डांस गुरु ने मिताली से क्रिकेट और डांस में से किसी एक चीज पर ध्यान देने के लिए कहा और मिताली ने क्रिकेट को करियर बनाने के लिए चुना। 


Mithali Raj Biography in Hindi - मिताली राज


करियर की शुरुआत -

           मिताली राज ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 1999 में की थी। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया था। मिताली ने अपने पहले ही मैच में आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज किया। मिताली राज ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2001 – 02 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की थी। मिताली राज ने महज 19 साल की उम्र में अपने करियर के तीसरे टेस्ट मैच में ही 214 रन बनाकर टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। जो अपने आप मे काबिले तारीफ है। 


Mithali Raj Biography in Hindi - मिताली राज


           मिताली राज ने अपने क्रिकेट करियर में एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद मिताली को भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई। मिताली राज ने साल 2005 के वनडे विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की और अपनी कप्तानी में टीम को विश्वकप के फाइनल में पहुँचाया। इसके बाद मिताली राज की कप्तानी में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी के घर में टेस्ट सीरिज में मात दी। मिताली राज ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर साल 2010, 2011 और 2012 में ICC/आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं मिताली राज की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 2017 के विश्व कप में भी फाइनल तक का सफ़र तय किया है।

मिताली राज  के जीवन पर बनी बायोपिक-  

          2017 में, वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स ने क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर एक फिल्म बनाने के अधिकार हासिल किए थे, जिन्होंने महिला विश्व कप के फाइनल में भारत के प्रवेश के बाद सुर्खियां बटोरीं। मिताली राज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म अधिक लोगों को विशेष रूप से युवा लड़कियों को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। तापसी पन्नू ने भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिठू’ में मिताली राज की भूमिका निभाई हैं।

Mithali Raj Biography in Hindi - मिताली राज
PC-Google


मिताली राज के बारे मे कुछ रोचक जानकारी -

> 17 साल की उम्र में वो पहली बार भारतीय महिला टीम के लिए खेलीं।

> 2003 में उन्हें “अर्जुन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

> 2015 में उन्हें पदम् श्री से सम्मानित किया गया।

> मिताली राज प्रथम भारतीय महिला हैं जिन्हें 2015 में  ''वेस्डेन इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर /Wisden Indian cricketer of the Year” का ख़िताब मिला।

> 2021 मे खेल रत्न पुरस्कार (भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान) से भी नवाजा गया है। 

मिताली राज ने इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड वन डे मैच का 5992 रनों का रिकॉर्ड तोड़ कर ऐसी पहली महिला बल्लेबाज़ बनने का गौरव प्राप्त किया जिन्होंने वनडे मैचों में 6000 रन का आकड़ा पार किया है।

> मिताली राज को “भारतीय महिला क्रिकेट की महिला/ लेडी तेंदुलकर” का उपनाम दिया गया है, क्योंकि वह वर्तमान में टेस्ट, एकदिवसीय और टी20ई सहित सभी प्रारूपों में भारत के लिए सर्वकालिक अग्रणी रन-स्कोरर हैं।

 > मिताली के नाम लगातार 7 अर्धशतक बनाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है।

          उम्मीद करती हु आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा है। अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ शेयर कीजिये। 

क्या आप मिताली राज के बारे मे ओर भी कुछ जानते हो तो कमेंट बॉक्स मे ज़रूर बताए। धन्यवाद। 


अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे। 

PINTEREST  FACEBOOK  INSTAGRAM  TWITTER

Post a Comment

0 Comments