Holi is a special time of the year to remember those who are close to our hearts with splashing colors!
Let this festival burn all negativity and bring positivity in life.
Wishing you and your family a Happy Holi!
....फिर वही रंगों से भरा, हर्षोल्लास से परिपूर्ण होली का पर्व आया है । होली का नाम आते ही मस्ती, हंसी-ठिठोली, मेल-मिलाप की भावनाएं जाग जाती हैं और होता भी कुछ ऐसा ही है क्योंकि आप इस दिन रंगों का बहाना बनाकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हैं।
होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्यौहार को मनाने के पीछे एक पौराणिक मान्यता है कि राजा हिरण्यकश्यप जो भक्त प्रह्लाद के पिता थे स्वयं को भगवान मानते थे। वह भगवान् विष्णु के प्रबल विरोधी थे जबकि प्रह्लाद विष्णु के भक्त थे और उन्हें भगवान् मानते थे। यह बात हिरण्यकश्यप को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती थी। इस पर जब उन्होंने उन्होंने प्रह्लाद को विष्णु भक्ति करने से मना किया लेकिन प्रह्लाद ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने प्रह्लाद को जान से मारने की आज्ञा दी। लेकिन प्रह्लाद हर बार बच गए इस पर नाराज होकर उन्होंने को प्रह्लाद को आग में जलाने का आदेश दिया इसके लिए उन्होंने अपनी बहन होलिका से मदद मांगी। होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। इसलिए होलिका अपने भाई की सहायता करने को तैयार हो गई। होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर जलती हुई चिता में जा बैठी लेकिन भगवान् विष्णु की कृपा से भक्त प्रह्लाद बाच गए और होलिका जल गयी। इसी के प्रतीक के रूप में होली के एक दिन पूर्व रात्रि को लकड़ी की होलिका जलाई जाती है, जिसे हम होलिका दहन कहते है।
यदि ध्यान से देखा जाये तो होली बहोत प्यारा त्यौहार है जो दुश्मनी को दूर कर भाईचारे को बढाती है। व्यस्त जीवनसे कुछ पल के लिए छुटकारा दिला के खुशियाँ लाती है और हमारे जीवन को स्फूर्ति से भर देती है। आपसी मनमुटाव छोड़ के अपने सम्बन्धो को स्नेह से सींचना ये सबसे बड़ा कारण है होली मनाने का। जीवन के हर रिश्ते को इस त्यौहारद्वारा सुदृढ़ बनाए और आगे बढ़िए। सदा याद रखिये जीवन अमूल्य और छोटा है इसे रंगो की तरह घुल मिल कर रहने मे ही समजदारी है। जीवन के अनमोल पलो को व्यर्थ ना गवाए।
होली सामाजिक त्यौहार है। होली पर हमें आपस के मतभेद भुलाकर प्यार और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। होली का पावन त्यौहार सभी लोगो को आपस में सामाजिक रूप से जोड़ता है। हमारे त्यौहार आपस में मिल जुलकर रहना सिखाते हैं।
होली के खूबसूरत रंगों की तरह आपको और आपके पुरे परिवार को, मेरी तरफ से बहुत-बहुत रंगों भरी, उमंगो भरी शुभकामनाये....
HOLI- A Colorful & Joyful Festival होली की शुभकामनाये
May God gift you all the colors of life, colors of joy, colors of happiness, colors of friendship, colors of love and all other colors you want to paint in your life. Happy Holi
मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए ख़ास है होली। Happy Holi
लाल हो या पीला, हरा हो या नीला, सुखा हो या गिला,
एक बार रंग लग जाये तो हो जाये रंगीला… Happy Holi
जमाने के लिए आज होली है,
मुझे तो तेरी यादे रोज रंग देती है…!! Happy Holi
रंग-बिरंगे रंगो से नाच रहा सारा संसार,
सूरज की किरणें लेकर आईं हैं खुशियों की बौछार,
मीठे-मीठे पकवान और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको हमारी ओर से होली का त्यौहार। Happy Holi
रंग भरे इस जग में रंगीला त्यौहार है होली,
भेद-भाव मिटाकर गले लगाना त्यौहार है होली,
इस हरी भरी दुनिया का गुलफ़ाम है होली,
चारो ओर बस यही शोर मचा है “बुरा ना मानो होली है होली”
❤Happy Holi❤
- रसायन युक्त रंगों का प्रयोग न करें।
- पक्के रंगों का प्रयोग न करें।
- रंग लगाते हुए किसी का अपमान न करें।
- होली में नशेली पदार्थो का सेवन न करें।
- होली में ऐसा कोई कार्य न करें जिससे अन्य लोगों को तकलीफ हो।
अगर आप रोज मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना चाहते हो यहां क्लिक करे।
2 Comments
Nicely written
ReplyDeleteGood one
ReplyDelete