मदर टेरेसा के 20+ अनमोल विचार

 


          बहुत कम लोग है ऐसे जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा के नाम कर दी हो। ऐसे ही चुनिंदा लोगों में मदर टेरेसा का नाम शुमार है। 

          अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और मानवता में लगाने वाली मदर टेरेसा को ममता की मूरत माना जाता है। उनके नाम में ही मां शब्द जुड़ा है। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था। उनके अनमोल विचार उन सभी को समर्पित है, जो गरीबों, बेसहाराओं और लाचारों की मदद करते हैं। मदर टेरेसा कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने कई देशों की यात्रा की। अल्बानिया से आयरलैंड तक गईं। 1929 में मदर टेरेसा पहली बार भारत आईं। यहां उन्होंने भारतीयों की मदद में अपना जीवन गुजार दिया। इसके बाद वह वापस नहीं गईं।

          1948 को मदर टेरेसा को भारत की नागरिकता मिल गईं। 1980 में उन्हें मानव सेवा के लिए उन्हें अभूतपूर्व योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 17 अक्तूबर 1979 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया। मदर टेरेसा ने बेसहारा, गरीब, लाचार लोगों की मदद के साथ ही हर किसी को नेक संदेश दिए। उनके अनमोल वचन आपके जीवन में धैर्य, आत्मनियंत्रण और प्रेम लाते हैं। 


 मदर टेरेसा के अनमोल विचार


1. "गरीबी ही हमें ये सीखा सकती है कि, गरीबों के साथ हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए।" - मदर टेरेसा

2. "हमें एक दूसरे से प्रेम करना चाहिए ना की समस्त संसार से क्योंकि यदि हम एक दूसरे से प्रेम करने लगते है तो समस्त संसार इसमें समा जाता है।" - मदर टेरेसा

3) "आप जहाँ भी जाए सिर्फ प्यार ही फैलाए, जो भी आपके पास आये वह और ज्यादा खुश होकर लौटे।" - मदर टेरेसा

4. "सही मायने में जीवन वो है जिसका हर क्षण हम दुसरों के लिए जीते है।" - मदर टेरेसा

5. "जरूरी नही कि सुंदर लोग हमेशा अच्छे हो, लेकिन अच्छे लोग हमेशा सुंदर होते है।" - मदर टेरेसा

6. "अपना जीवन हमेशा सरलता पूर्वक जीयो, ताकि दूसरे भी आपकी तरह सरल जीवन जी सके।" - मदर टेरेसा

7. "यदि आप सौ लोगों को खाना नहीं दे सकते, तो कम से कम एक को जरूर खिलाएं।" - मदर टेरेसा

8. "जब हम एक दूसरे से मुस्कुराहट के साथ मिलते है, तो सही मायने में वही प्रेम की शुरआत होती है।" - मदर टेरेसा

9. "ईश्वर कभी यह अपेक्षा नहीं करता कि हम सफल हों। वो तो सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि हम प्रयास करें।" - मदर टेरेसा

10. "दान देते समय हमेशा उसके अंदर प्रेम का भाव अवश्य सम्मिलित करे, क्योंकि लेने वाला दान को नहीं आपके प्रेम को देखता है।" - मदर टेरेसा

11. "जो लोग अपने भविष्य की चिंता नहीं करते, वे लोग अपने आज को बर्बाद कर रहे है।" - मदर टेरेसा

12. "आप अपनी ज़िंदगी में प्यार फ़ैलाने के लिए क्या कर सकते हैं? तो एक उपाय हैं घर जाइये और अपने परिवार से प्यार कीजिये।" - मदर टेरेसा

13. "प्रेम की शुरुआत हमेशा अपने घर से करे। उसके बाद अपने दोस्तों से।" - मदर टेरेसा

14. "सिर्फ खुद के लिए जिया गया जीवन कोई जीवन नही होता है।" - मदर टेरेसा

15. "यीशु ने यह नहीं कहा की पूरी दुनिया से प्रेम करो उन्होंने कहा है कि एक दूसरे से हमेशा प्रेम करो।" - मदर टेरेसा

16. "आप की मुस्कुराहट ही दुसरो के प्रति शांति का प्रतीक बनती है।" - मदर टेरेसा

17. हमारे जीवन में कुछ लोग एक आशीर्वाद की तरह आते है और कुछ लोग सबक बन कर।" - मदर टेरेसा

18. "हर छोटी से छोटी चीज में भी ईमानदार रहिये क्योंकि इसी में आपकी शक्ति निर्भर करती है। " - मदर टेरेसा

19. "हमेशा शांति का मार्ग चुने क्योंकि शांति ही आपकी सफलता का प्रतीक है।" - मदर टेरेसा

20. "एक मनुष्य को रोटी से अधिक अपने सम्मान की भूख होती है।" - मदर टेरेसा

21. "जख्म भरने वाले हाथ प्रार्थना करने वाले होंठ से कहीं ज्यादा पवित्र हैं।"


          भारतीय वेशभूषा मे मदर टेरेसा के सरल व्यक्तित्व से प्रभावित होकर स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था, प्रेम और नम्रता की क्षमता का अनुभव तो मदर टेरेसा के दर्शन से ही होता है।  

          मदर टेरेसा द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए मिसाल है कि कैसे प्यार और सेवाभाव से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई जा सकती है। ऐसे महान सेवाभावी को हमारा कोटी कोटी वंदन। 

           आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको मदर टेरेसा के 20+ अनमोल विचार से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य नए आर्टिकल्स पढ़ने के लिए  https://www.shrutimundada.com/{Yutis Desk} के साथ बने रहें।  

For More Details Follow us here WhatsApp channel 

THANK YOU!

Post a Comment

0 Comments